दुर्गा पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति
जिला प्रशासन, सारण द्वारा दुर्गा पूजा-2026 के अवसर पर जिले में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। तदनुसार अनुमंडल पदाधिकारी छपरा सदर तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी छपरा सदर द्वारा जारी संयुक्त आदेश के आलोक में नगर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पूजा पंडालों एवं उनके आसपास भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों/बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने निर्धारित दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने तथा पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन के दौरान सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि सभी धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें। जिला प्रशासन, सारण आम नागरिकों से अपील करता है कि वे प्रशासन को सहयोग करें, शांति एवं सद्भाव बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।
7 views | Saharsa, Bihar | Oct 15, 2026