मड़ावरा: मड़ावरा के एसडीएम ने पिपरिया गाँव की गौशाला का किया आकस्मिक निरीक्षण
मड़ावरा एसडीएम ने शनिवार शाम 4बजे ग्राम पिपरिया स्थित गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में गोवंश के लिए उपलब्ध चारा, भूसा, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।गौशाला परिसर से संबंधित कर्मचारियों को परिसर की नियमित सफाई कराने और गोवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।