अल्बर्ट एक्का (जारी): परसा गांव में छह माह पहले लगा ट्रांसफार्मर खराब, अंधेरा; दो दिन में समाधान न होने पर विधायक से शिकायत
जारी प्रखंड के ग्राम परसा में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पिछले कई दिनों से ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया करीब छह माह पूर्व गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था। आरोप है कि बिजली विभाग के मिस्त्रियों ने सभी पावर एक ही फेस में कर दिया, जिसके कारण ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक लोड पड़ा और वह जल्द ही खराब हो गया।