जालौन के नवागत DM समीर पहली बार मीडिया से हुए रूबरू, पत्रकारों से किया खुलकर संवाद
पहली परिचय बैठक में डीएम ने बताईं प्राथमिकताएं, EVM-VVPAT जांच से लेकर जनभागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर
रिपोर्ट: जितेंद्र गुप्ता ✍️। बोल दो भारत
उरई (जालौन)। जनपद के नवागत जिलाधिकारी समीर ने मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों के साथ पहली परिचय बैठक की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से परिचय किया और जालौन में विकास, जनसमस्याओं तथा आगामी चुनाव को लेकर अपनी प्राथमिकताओं पर खुलकर चर्चा की।
डीएम समीर ने बताया कि जिलाधिकारी के रूप में जालौन उनका पहला जनपद है। इससे पहले वह आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग तथा यूपी डेस्को में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का निष्पक्ष, पारदर्शी और धरातल पर समाधान करना होगी। शिकायतों के निस्तारण में दोनों पक्षों की बात सुनकर न्यायपूर्ण कार्रवाई पर जोर रहेगा।
उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से EVM और VVPAT मशीनों की जांच एवं चेकिंग का कार्य शुरू होगा। इसके लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के इंजीनियर जिले में पहुंचकर मशीनों की जांच करेंगे। जांच में खराब पाई जाने वाली मशीनों को चुनाव प्रक्रिया से हटा दिया जाएगा, जबकि सही पाई जाने वाली मशीनों का आगामी चुनाव में उपयोग किया जाएगा।
डीएम ने आगामी चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मीडिया से भी सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को उनके अधिकारों, चुनाव प्रक्रिया और चुनाव आयोग द्वारा किए गए नए बदलावों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों ने जिले की विभिन्न समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दे भी जिलाधिकारी के सामने रखे। डीएम ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए जनहित को प्राथमिकता देने का भरोसा दिया।
#Jalaun #Orai #JalaunDM #DMSameer Jitendra Gupta District Magistrate/District Election Officer, Jalaun #DistrictMagistrate #FirstPressConference #MediaInteraction #PressConference #EVM #VVPAT #Election2026 #ElectionCommission #VoterAwareness #VoterParticipation #UPNews #JalaunNews #OraiNews #BolDoBharat MYogiAdityanath
Orai, Jalaun | Sep 15, 2026