महिला की शिकायत पर CMO सख्त, होप हॉस्पिटल की जांच के लिए बनी तीन सदस्यीय कमेटी
होप हॉस्पिटल विवाद में CMO ने बनाई जांच समिति, 2 दिन में मांगी जांच आख्या; रिपोर्ट के बाद होगी कड़ी कार्रवाई
जितेंद्र गुप्ता ✍️। बोल दो भारत। उरई
उरई के कालपी रोड स्थित होप हॉस्पिटल विवाद में अब स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। महिला द्वारा बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान यूरिन ब्लैडर में दो कट लगने की शिकायत के बाद CMO जालौन डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने जांच समिति गठित की है।
जांच समिति की अध्यक्षता एडिशनल CMO डॉ. वीरेंद्र करेंगे। समिति में गाइनकोलॉजिस्ट डॉ. एम.के. वर्मा और सर्जन डॉ. के.पी. सिंह को शामिल किया गया है। समिति को होप हॉस्पिटल की जांच कर 2 दिवस के अंदर जांच आख्या सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएमओ डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जांच आख्या आने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पीड़िता ने दो दिन पूर्व CMO जालौन से शिकायत कर डॉ. आदिल अंसारी और फातिमा अंसारी पर गंभीर आरोप लगाए थे। महिला का आरोप है कि बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान उसके यूरिन ब्लैडर में दो जगह कट लग गए, जिसके बाद लगातार यूरिन लीकेज की समस्या बनी रही और उसकी हालत बिगड़ गई।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया था कि ₹20 हजार देकर धोखे से समझौते का वीडियो बनवाया गया। उसने अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने और संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
पीड़िता के मुताबिक, ग्वालियर के अस्पतालों में कराई गई जांच के दौरान ब्लैडर में दो जगह कट होने की पुष्टि हुई। इलाज में अब तक करीब ₹2 लाख रुपये खर्च होने और आगे ₹3 से ₹4 लाख रुपये की आवश्यकता होने की बात भी सामने आई है।
वहीं, मामले की कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मियों के साथ अस्पताल संचालकों के कथित गुर्गों द्वारा अभद्रता किए जाने का भी आरोप सामने आया है।
अब सभी की नजरें जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी हैं—क्या जांच में आरोप सही पाए जाते हैं और होप हॉस्पिटल के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग क्या कार्रवाई करता है?
#Jalaun #Orai #HopeHospital #HopeHospitalCase #MedicalNegligence #HealthDepartment #CMOJalaun #HospitalInvestigation #cmojalaun #UttarPradeshNews #BreakingNews #OraiNews #JalaunNews #Dmjalaun #PatientComplaint #MedicalInvestigation #BolDoBharat District Magistrate/District Election Officer, Jalaun
Orai, Jalaun | Sep 15, 2026