कालपी पुलिस ने 25 हजार के इनामिया आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
कालपी (जालौन)। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कालपी कोतवाली पुलिस ने जबरन वसूली के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अदद पीली धातु की बाली बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 सितंबर 2026 को कालपी कोतवाली पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 136/2026, धारा 308(5)/112/317(2) बीएनएस तथा मुकदमा अपराध संख्या 138/2026, धारा 308(5)/112 बीएनएस में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिल पुत्र रियाज, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी मोहल्ला रामचबूतरा, थाना कालपी, जनपद जालौन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह फरार चल रहा था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीली धातु की एक बाली बरामद की। गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कालपी मय पुलिस टीम द्वारा की गई।
Orai, Jalaun | Sep 14, 2026