लखीसराय ।के 25 प्रगतिशील किसान समेकित कृषि प्रणाली का प्रशिक्षण लेने रांची रवाना
पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में फसल उत्पादन, पशुपालन, मत्स्यपालन एवं बागवानी की सीखेंगे आधुनिक तकनीक
लखीसराय। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), के तत्वावधान में जिले के 25 प्रगतिशील किसानों को समेकित कृषि प्रणाली का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए झारखंड की राजधानी रांची भेजा गया है।
राज्य के बाहर कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत चयनित सभी 25 किसानों को 23 नवंबर से 27 नवंबर तक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण अनुसंधान केंद्र प्लाण्डू, रांची में आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा किसानों को समेकित कृषि प्रणाली की विभिन्न तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसमें फसल उत्पादन के साथ पशुपालन, मत्स्यपालन, बागवानी, मुर्गीपालन एवं कृषि आधारित अन्य सहायक गतिविधियों को एक साथ संचालित करने के गुर सिखाए जाएंगे।
Lakhisarai, Lakhisarai | Nov 23, 2026