*शहर में जाम की समस्या के स्थायी समाधान हेतु विभिन्न स्थलों का निरीक्षण।*
जिला पदाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार लखीसराय शहर में प्रतिदिन उत्पन्न हो रही जाम की समस्या के निदान एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से आज रेलवे परिसर, मुख्य बाजार एवं शहर की प्रमुख सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मुकुल पंकज मणि के नेतृत्व में डीएसपी ट्रैफिक श्री अजय कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी श्री प्रभात कुमार, नगर परिषद लखीसराय एवं एमवीआई श्री प्रतीक कुमार सहित संबंधित पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न स्थलों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान जाम के प्रमुख कारणों, वाहनों के आवागमन, पार्किंग व्यवस्था, अतिक्रमण एवं यातायात प्रबंधन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं का अवलोकन किया गया। साथ ही, जाम की समस्या के प्रभावी एवं स्थायी समाधान हेतु आवश्यक उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि शहरवासियों को प्रतिदिन होने वाली जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए संबंधित विभागों के समन्वय से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आमजनों के सुगम आवागमन के लिए आवश्यक कदम शीघ्र उठाए जाएंगे।