*सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर।*
जिला पदाधिकारी, श्री शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं, पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन तथा जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए की जा रही कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में जाम की समस्या, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, प्रदूषण जांच, ब्लैक स्पॉट के परिमार्जन, iRAD एवं e-DAR, हिट एंड रन तथा गुड सेमेरिटन सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आमजनों को यातायात नियमों के प्रति लगातार जागरूक करने का निर्देश दिया।
बैठक में पिछले बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा की गई। समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर NH-80 पर अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई प्रारंभ किए जाने की जानकारी दी गई।
नगर कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जमुई मोड़ से विद्यापीठ तक सड़क के दोनों किनारों से अतिक्रमण हटाने हेतु नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, पत्र के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर मननपुर बाजार में विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है।
जिला परिवहन पदाधिकारी एवं प्रवर्तन पदाधिकारी, लखीसराय द्वारा गत माह वाहन जांच अभियान के दौरान कुल 67 वाहनों से 67,000 रुपये राजस्व की वसूली की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की नियमित जांच लगातार की जा रही है। जांच के दौरान वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
सरकार द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर समय-समय पर वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
बैठक में हिट एंड रन मामलों की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि कुल 186 आवेदन GIC, मुंबई को भेजे गए हैं, जिनमें से 162 मामलों में अनुदान राशि का भुगतान किया जा चुका है।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी कार्यों में आपसी समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मुकुल पंकज मनी, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री शिवम कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, नजारत उप समाहर्ता सुश्री प्राची कुमारी एवं संबंधित विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे l
#lakhisaraibihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
32 views | Lakhisarai, Bihar | Sep 19, 2026