जिला पदाधिकारी, श्री शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में जिले में खनन राजस्व की प्राप्ति, अवैध खनन एवं परिवहन पर रोकथाम तथा खनन से संबंधित विभिन्न मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 में खान एवं भू-तत्व विभाग द्वारा लखीसराय जिले के लिए निर्धारित खनन राजस्व लक्ष्य के विरुद्ध अब तक की गई राजस्व प्राप्ति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में बताया गया कि निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध ₹2410.53 लाख की राजस्व प्राप्ति की जा चुकी है। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को राजस्व संग्रहण में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं खनिजों के अवैध भंडारण के विरुद्ध की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से जांच अभियान चलाने, अवैध गतिविधियों की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करने तथा नियमानुसार प्राथमिकी एवं दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में कार्य विभागों से प्राप्त स्वामित्व/मालिकाना शुल्क की समीक्षा की गई तथा विभाग द्वारा निर्गत विहित प्रपत्र में प्रत्येक माह निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
इसके अतिरिक्त जिले में बालू की उपलब्धता, बालूघाटों की बंदोबस्ती, बिहार राज्य अंतर्गत ईंट भट्ठों से संबंधित मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही माननीय न्यायालय में लंबित CR, WJC/CWJC एवं MJC से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई। जिस पर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई एवं अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री शिवम कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मुकुल पंकज मणि सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे l
#lakhisaraibihar
#mining
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
16 views | Lakhisarai, Bihar | Sep 19, 2026