मझोली: वार्ड 5 के नागरिकों ने अवैध शराब बिक्री पर पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई की मांग
मझौली के वार्ड क्रमांक 5 के नागरिकों ने मंगलवार दोपहर 2:00 बजे इलाके में बिक रही अवैध शराब बिक्री को लेकर ज्ञापन पुलिस प्रशासन को सौपा। बड़ी संख्या में महिलाएं भी पुलिस थाना पहुंची और कार्रवाई की मांग की।आरोप है कि वार्ड नंबर 5 में अवैध तरीके से कच्ची शराब बिक रही है जिसके चलते यहां पर सभी लोग परेशान हैं यहां पर शराबी गाली गलौज करते हैं और धमकी देते हैं।