नाथनगर: निस्फअंबे पंचायत भवन में डीएम ने सहयोग शिविर में 4.50 करोड़ का ऋण वितरित किया
नाथनगर प्रखंड क्षेत्र में आयोजित सहयोग शिविर में मंगलवार को जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव पहुंचे। इस दौरान जीविका स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को जीविकोपार्जन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ऋण एवं परियोजना निधि का लाभ दिया गया।