नाथनगर: नाथनगर में विकराल बाढ़, 9 पंचायतों के 60-70 हजार लोग प्रभावित; मवेशियों संग ऊंचे स्थानों पर शरण
गंगा के बढ़ते जलस्तर ने नाथनगर प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में भारी तबाही मचा दी है। शंकरपुर, रत्तीपुर-बैरिया, रन्नूचक, भुवालपुर-बेलखोरिया, रामपुर, भतोड़िया, राघोपुर और गोसाईंदासपुर समेत नौ पंचायतों के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं।