श्री सम्राट चौधरी, माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के सोमवार को होने वाले संभावित भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर आज जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों के साथ अनुमंडल कार्यालय तारापुर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। मौके पर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद,अपर समाहर्ता सुमन कुमार साह, तारापुर अनुमंडल पदाधिकारी महेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां ससमय सुनिश्चित की जाएं। सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा आपसी समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वहन करने पर विशेष जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण के दौरान कहुआ में आयोजित होने वाले फुटबॉल मैच में भी शामिल होने की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर हेलीपैड निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएं। उन्होंने सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन से संबंधित सभी पहलुओं पर विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने देने का निर्देश दिया।
#BiharGovernment
#CMSamrat
#samratchoudhary
#samratforbihar
Munger, Bihar | Oct 18, 2026