प्रेस विज्ञप्ति
.......................................
आज दिनांक 16.10.2026 को जिला पदाधिकारी महोदया के द्वारा दुर्गा पूजा 2026 के अवसर पर ICCC, बिहार शरीफ स्मार्ट सिटी भवन में अधिष्ठापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया।
दुर्गा पूजा 2026 के अवसर पर बिहार शरीफ नगर निगम संपूर्ण क्षेत्र पर सतत निगरानी हेतु 422 survilliance camera लगे है, जिसके माध्यम से महत्वपूर्ण चौक- चौराहा पर 24x 7 निगरानी रखा जा रहा है। इस हेतु पालीवार दंडाधिकारी एवं कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही रिजर्व पुलिस बल एवं अग्निशमन वाहन की भी व्यवस्था की गई है। जिसका हेल्पलाइन नम्बर -06112 240 100 है। बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र ICCC, बिहार शरीफ स्मार्ट सिटी भवन के अतिरिक्त 1. नालंदा समाहरणालय,लहेरी थाना एवं सोहसराय थाना में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।
जिसमें भी पालीवार दंडाधिकारी एवं कर्मी की प्रतिनियुक्ति दिनांक 16.10.2026 से 21.10.2026 तक की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा के अवसर पर 24x 7 आमजनों की सहायता के लिए toll free no-18003456323 जारी किया गया है।
सभी पूजा पंडाल संचालकों के द्वारा भी अपने अपने पंडाल में CCTV कैमरा लगाया गया है तथा दिनांक 17.10.2026 से जिला प्रशासन द्वारा ड्रोन कैमरा से भी निगरानी रखी जाएगी।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Police
नालन्दा पुलिस
Bihar Sharif Nagar Nigam
Nalanda, Bihar | Oct 16, 2026