पोड़ैयाहाट: विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत उपायुक्त ने गोड्डा, पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्रों का घर-घर दौरा किया
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत संचालित कार्यों के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने मंगलवार को 17- गोड्डा एवं 16- पौडैयाहाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों एवं क्षेत्रों में मतदाताओं के घर पहुंचकर होम टू रोल वेरिफिकेशन कार्य का स्पेशल चेकिंग किया।