तिजारा: टपूकड़ा के कमालपुर में रिको के पार्क में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
Tijara, Alwar | Nov 9, 2026 टपूकड़ा के कमालपुर गांव में स्थित रिको के पार्क में 35 वर्षीय युवक प्रदीप का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सोमवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार युवक प्रदीप एक दिन पहले ही घर से लापता हुआ था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की,कोई जानकारी नहीं लगी। सोमवार को रीको के पार्क में उसका शव मिला पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।