#बलरामपुर ! नगर पालिका कार्यालय में मनी दीपावली, कर्मचारियों को मिठाई बांटकर दी शुभकामनाएं...
#उतरौला। दीपावली के पावन पर्व पर नगर पालिका परिषद उतरौला कार्यालय में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप चंद गुप्ता ने नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को मिठाई वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान उन्होंने सभी कर्मचारियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मिठाई पाकर कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।
कार्यालय परिसर में आपसी सौहार्द और अपनत्व का माहौल देखने को मिला। अनूप चंद गुप्ता ने कहा कि त्योहार खुशियां बांटने और आपसी प्रेम व भाईचारे को मजबूत करने का अवसर होते हैं। इस मौके पर नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
#balrampur #utraula #ᴜᴛʀᴀᴜʟᴀ