#Balrampur ! घर से गायब हुए दो मासूम, दो घंटे में तलाश कर पुलिस ने सकुशल बरामद किया...
#उतरौला पुलिस ने बनाई 10 टीमें, घर के पास अर्धनिर्मित मकान के छज्जे पर सोते मिले दोनों बच्चे...
#बलरामपुर। कोतवाली उतरौला क्षेत्र के जोगीवीर गांव से घर से लापता हुए दो मासूम बच्चों को पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। दोनों बच्चों की उम्र नौ और सात वर्ष है। बच्चों के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और उतरौला पुलिस की तत्परता की सराहना की।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 4:45 बजे जोगीवीर निवासी अनिल कुमार सिंह के दोनों बेटे अचानक घर से गायब हो गए। इसकी सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक उतरौला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस की 10 टीमें गठित कीं। पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास के झाड़-झंखाड़, बाग-बगीचों, नहर, तालाब तथा कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की।
लगातार तलाश के दौरान दोनों बच्चे घर के पास ही स्थित एक अर्धनिर्मित मकान के छज्जे पर सोते हुए मिल गए। पुलिस ने सूचना मिलने के महज दो घंटे के भीतर दोनों को सकुशल बरामद कर आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया।
बच्चों को सुरक्षित पाकर परिवार में खुशी का माहौल रहा। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
#balrampurpolice #utraula #ᴜᴛʀᴀᴜʟᴀ