#Balrampur ! पुलिस परिवार के बच्चों संग एसपी ने मनाई दीपावली, बांटे मिठाई और उपहार...
दीप प्रज्ज्वलित कर साझा की खुशियां, बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित...
#बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने दीपावली की पूर्व संध्या पर रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस परिवार के बच्चों और उनके परिजनों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने बच्चों को मिठाई और उपहार भेंट कर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने वामा सारथी की अध्यक्षा डॉ. कुमुद सिंह व उपाध्यक्षा रीता पाण्डेय के साथ पुलिस परिवार के बच्चों और उनके अभिभावकों से मुलाकात की। सभी ने बच्चों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली मनाई और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान बच्चों और अभिभावकों के साथ जलपान करते हुए आत्मीय संवाद भी किया गया। एसपी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मिठाई और उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।
कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के परिवारों के बीच अपनत्व, सहयोग और पारिवारिक सौहार्द को मजबूत करना रहा।
इस अवसर पर सीओ नगर अभिषेक सिंह, सीओ ललिया डीके श्रीवास्तव, सीओ यातायात विजय कुमार पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपने परिवारों के साथ मौजूद रहे।
#spbalrampur #balrampurpolice