सनातन संस्कृति की सेवा में आगे आए युवा, परानू बाबा धाम को दिया नया और आकर्षक स्वरूप 🙏
कौशाम्बी। धर्म और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए युवाओं की सकारात्मक पहल समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है। परानू बाबा धाम में डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में अमांशु तिवारी (श्रृंगारकर्ता) एवं उनकी पूरी टीम ने सेवा, समर्पण और श्रमदान की अनूठी मिसाल पेश की।
टीम ने धाम में खंडित एवं अस्त-व्यस्त मूर्तियों की साफ-सफाई कर रंग-रोगन और श्रृंगार के माध्यम से उन्हें नया एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया। इसके साथ ही विधि-विधान से पूजा-पाठ भी संपन्न कराया गया।
इस पुनीत कार्य में हर्ष, शांतनु, सूरज, सौरभ, वंश, अभय, तुषार यादव, किसान, रणवीर, आर्यन, शिवकुमार, कल्लू एवं हिमांशु तिवारी सहित अन्य सहयोगियों ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया।
🌺 युवाओं की इस पहल ने दिया समाज को बड़ा संदेश
सनातन संस्कृति की रक्षा केवल बड़े धार्मिक आयोजनों से नहीं, बल्कि अपने मंदिरो�