कुम्भराज: बजरंगगढ़ में किशोरों के विकास हेतु 284 शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण पूरा
Kumbhraj, Guna | Feb 18, 2026 गुना कलेक्टर के निर्देशन में जिले में उमंग स्कूल हेल्थ एवं वैलनेस कार्यक्रम के तहत 16 से 18 फरवरी तक शासकीय प्रशिक्षण संस्थान बजरंगगढ़ में जिले के 284 शिक्षकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण पूरा हुआ। 18 फरवरी को सीएमएचओ RK ऋषिईश्वर ने बताया, 7 बैच में शिक्षको को किशोर एवं किशोरियों के शारीरिक मानसिक सामाजिक समस्याओं उनके समाधान हेतु प्रशिक्षण दिया गया।