कुम्भराज: पीपलखेड़ी तालाब के पास मृगवास पुलिस ने बिना नंबर की बाइक पर 80 लीटर अवैध शराब के साथ एक तस्कर को पकड़ा
Kumbhraj, Guna | Feb 19, 2026 कुंभराज के मृगवास थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को पकड़ा है। 19 फरवरी को थाना प्रभारी ने कहा सानई चौकी ASI राजेश कुमार भिलाला को मुखबिर से दोपहर में सूचना मिली। पीपलखेड़ी तालाब के पास आनंद सिंह कंजर ग्राम बिरयाई को पकड़ा। बिना नंबर की बाइक पर दो प्लास्टिक की कैनो में 80 लीटर अवैध कच्ची शराब मिली। बाइक और शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।