उदयपुर में एलिवेटेड रोड का महापौर-आयुक्त ने किया निरीक्षण, देहली गेट और उदियापोल चौराहे की व्यवस्था सुधारने के निर्देश
उदयपुर। महापौर पारस सिंघवी और निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने सोमवार को रेलवे स्टेशन से कलेक्टर बंगले तक निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण की प्रगति, तकनीकी पहलुओं और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। महापौर ने देहली गेट पर उतरने वाले आर्म की स्थिति देखने के साथ उदियापोल चौराहे पर सड़क चौड़ी करने और सर्कल छोटा करने के निर्देश दिए। चौराहों से अनावश्यक बोर्ड, टीन शेड और निर्माण सामग्री हटाने को कहा। एलिवेटेड रोड के नीचे पार्किंग विकसित करने की योजना पर जोर देते हुए अधिकारियों को निर्माण गुणवत्ता बनाए रखने और काम निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।
#Udaipur #ElevatedRoad #ParasSinghvi #AbhishekKhanna #UdaipurNews DevelopmentWork