GeM Portal पर सामग्रियां एवं सेवाओं की अधिप्राप्ति हेतु प्रशिक्षण
GeM को तेजी से अपनाने को बढ़ावा देने हेतु खरीदारों के लिए जिला स्तर पर प्रशिक्षण देने हेतु वित्त विभाग, बिहार, पटना द्वारा जिला प्रशासन बांका के तत्वाधान में GeM Portal के विशेषज्ञों द्वारा दिनांक 31 अगस्त 2026 को एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अंशुल अग्रवाल, जिला पदाधिकारी, बांका के द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले जिले के सभी कार्यालय प्रधान एवं निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी बांका के द्वारा सरकारी खरीद में पारदर्शिता एवं प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने एवं न्यूनतम दर पर पर सामग्रियां एवं सेवाओं की अधिप्राप्ति हेतु GeM Portal की महत्ता पर प्रकाश डाला गया और इसे अधिकाधिक अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
GeM Portal के विशेषज्ञ द्वारा प्रशिक्षण में भाग लेने वाले पदाधिकारी को GeM Portal पर निबंधन, लोगिन करने सहित संपूर्ण खरीद प्रक्रिया का विस्तृत विवरण और जानकारी दी गई।
42 views | Banka, Bihar | Aug 31, 2026