आज अवैध खनन/परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध खनन टीम द्वारा कुल 04 वाहनो रजौन थाना अंतर्गत 02 जुगाड़ गाड़ी और 01 ट्रैक्टर तथा बांका थाना अंतर्गत 01 ऑटो की जप्ति करते हुए लगभग 2 लाख 50 हज़ार रू0 का दंड अधिरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
समाहर्ता, बांका द्वारा अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध नियमित रूप से सघन अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Banka, Bihar | Sep 1, 2026