Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
बारिश
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
DPROBanka
Previous slide
Next slide
ओल्ड एज होम “सहारा” जहाँ निराश्रित एवं जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को मिलता है सुरक्षित आश्रय, स्नेहभरी देखभाल और सम्मानपूर्ण जीवन क्योंकि बुढ़ापा अनुभव और आशीर्वाद की पूंजी है। #Sahara #RespectElders #SeniorCitizenCare #DignifiedLife #SamajikSuraksha
2 views |
Banka, Bihar
| Sep 1, 2026
#sahara
#respectelders
#seniorcitizencare
#dignifiedlife
#samajiksuraksha
MORE NEWS
#बांका सदर अस्पताल स्थित जीएनएम नर्सिंग स्कूल की मान्यता हूई रद्द, 180 छात्राओं के भविष्य पर मंडराया संकट #HealthMinisterBihar #CMBihar #NishantKumar
Banka, Banka | Sep 1, 2026
#बांका जिले में खाट पर लिटाकर घायल महिला को नदी पार ले गए ग्रामीण, मधुमक्खी के हमले से वृद्ध महिला मौत #followmeonfacebook #highlightseveryone
Banka, Banka | Sep 1, 2026
आज अवैध खनन/परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध खनन टीम द्वारा कुल 04 वाहनो रजौन थाना अंतर्गत 02 जुगाड़ गाड़ी और 01 ट्रैक्टर तथा बांका थाना अंतर्गत 01 ऑटो की जप्ति करते हुए लगभग 2 लाख 50 हज़ार रू0 का दंड अधिरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। समाहर्ता, बांका द्वारा अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध नियमित रूप से सघन अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Banka, Bihar | Sep 1, 2026
जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा आज धोरैया प्रखंड के सैंनचक पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने शिविर में आए लाभुकों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने लाभुकों से संवाद करते हुए कहा कि जिला मुख्यालय से दूरस्थ पंचायतों का चयन कर इस प्रकार के सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए जिला मुख्यालय अथवा प्रखंड कार्यालय तक अनावश्यक रूप से दूर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से प्रशासन द्वारा शिविर के माध्यम से लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करने एवं पात्र लाभुकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के दो लाभुकों को आवास की चाबी प्रदान की गई। वहीं, वित्तीय समावेशन के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में विभिन्न बैंकों एवं जीविका परियोजना के माध्यम से कुल 245 स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई, जिसके तहत 5 करोड़ 60 लाख रुपये की राशि का चेक प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी द्वारा दो लाभुकों को जॉब कार्ड प्रदान किया गया। उन्होंने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से अपील की कि वे अपनी पात्रता के अनुसार विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए शिविर में उपलब्ध विभागीय काउंटरों पर आवेदन करें तथा अपनी समस्याओं को संबंधित पदाधिकारियों के समक्ष रखें। जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सहयोग शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों की ऑनलाइन प्रविष्टि सहयोग पोर्टल पर उसी दिन अनिवार्य रूप से की जाए, ताकि आवेदनों की सतत निगरानी की जा सके तथा उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा पंचायत सरकार भवन में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया गया। उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी का उपयोग विद्यार्थियों एवं ग्रामीण युवाओं के ज्ञानवर्धन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा डिजिटल संसाधनों तक पहुंच के लिए करने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने पंचायत क्षेत्र में हाई मास्ट लाइट, प्रवेश द्वार एवं विवाह भवन के निर्माण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया, ताकि पंचायत क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ सामुदायिक उपयोग की सुविधाओं का भी विकास किया जा सके। शिविर में विभिन्न विभागों तथा प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, श्रम विभाग, आईसीडीएस, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य विभागों एवं सेवाओं से संबंधित काउंटर लगाए गए थे। इन काउंटरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ आवेदन करने एवं आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने में सहायता प्रदान की गई।
Banka, Bihar | Sep 1, 2026
जिला पदाधिकारी , बांका के निदेश के आलोक में आज जीविका के सभी BPM के साथ बैठक कर जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र से संचालित योजना मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। ताकि योजना अंतर्गत जीविका दीदीयों के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र अभ्यर्थी को योजना अंतर्गत आच्छादित किया जा सके| बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग ने राज्य के उन युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण जगाई है, जो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार की तलाश में जुटे हैं। 'मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना' के माध्यम से सरकार योग्य युवक-युवतियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है ताकि वे बिना किसी वित्तीय बोझ के अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर की तैयारी जारी रख सकें। योजना का मुख्य उद्देश्य अक्सर देखा जाता है कि 12वीं या स्नातक के बाद आर्थिक तंगी के कारण युवा फॉर्म भरने या अन्य तैयारी संबंधी खर्चों के लिए परेशान रहते हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए सरकार ₹1000 प्रतिमाह की सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजती है। यह सहायता अधिकतम 2 वर्षों के लिए दी जाती है। कौन उठा सकता है योजना का लाभ? (पात्रता) योजना का लाभ लेने के लिए विभाग ने स्पष्ट पात्रता मापदंड निर्धारित किए हैं: शैक्षणिक योग्यता: आवेदक 12वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण हो और फिलहाल कहीं पढ़ाई न कर रहा हो, या फिर उसने कला, विज्ञान या वाणिज्य संकाय से स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त कर ली हो। आयु सीमा: आवेदन करने वाले युवक/युवतियों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। स्थायी निवासी: आवेदक का बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। आवेदन की प्रक्रिया: इच्छुक अभ्यर्थी इस योजना का लाभ उठाने के लिए जिले के जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (DRCC) बांका जाकर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं और पंजीकरण करा सकते हैं।
Banka, Bihar | Sep 1, 2026
जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा जिला निबंधन कार्यालय, बांका का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में संचालित वर्तमान ऑनलाइन एवं पेपरलेस निबंधन व्यवस्था का जायजा लिया तथा आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की। जिला पदाधिकारी ने निबंधन प्रक्रिया को आम नागरिकों के लिए और अधिक सरल, सहज, पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेपरलेस निबंधन व्यवस्था का उद्देश्य केवल कागज के उपयोग को कम करना नहीं, बल्कि निबंधन की पूरी प्रक्रिया को कम समय, कम परेशानी एवं अधिक पारदर्शिता के साथ पूरा कराना है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि आवेदन से लेकर निबंधित दस्तावेज प्राप्त करने तक की पूरी प्रक्रिया की स्पष्ट एवं सरल जानकारी आम नागरिकों को एक ही स्थान पर उपलब्ध हो। उन्होंने निबंधन कार्यालय में स्थापित ‘मे आई हेल्प यू’ काउंटर को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आमजन की सुविधा के लिए पर्याप्त हेल्पडेस्क, आवश्यक दस्तावेजों की चेकलिस्ट, निर्धारित शुल्क, निबंधन प्रक्रिया एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित कराने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने निबंधन की पूरी प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाने के लिए फ्लो चार्ट तैयार कर होर्डिंग/फ्लेक्स के माध्यम से प्रदर्शित कराने को कहा। इसमें ऑनलाइन आवेदन, आवश्यक दस्तावेज, शुल्क, सत्यापन, पेपरलेस प्रक्रिया एवं निबंधित दस्तावेज प्राप्त करने तक की पूरी प्रक्रिया को क्रमवार प्रदर्शित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यालय में तीन हेल्पडेस्क की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पब्लिक इंटरेक्शन वाले काउंटरों पर प्रशिक्षित एवं व्यवहार कुशल कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने को कहा। साथ ही सभी संबंधित कर्मियों को निबंधन प्रक्रिया एवं आमजन को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने कार्यालय परिसर में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों (FAQ) एवं सामान्य शंकाओं से संबंधित जानकारी का विशेष होर्डिंग/फ्लेक्स लगाने तथा कार्यालय के बाहर नोटिस बोर्ड के समीप टीवी स्क्रीन लगाने का निर्देश दिया। टीवी स्क्रीन पर निबंधन प्रक्रिया, फ्लो चार्ट, आवश्यक दस्तावेज, शुल्क एवं अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश लगातार प्रदर्शित किए जाने को कहा गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि आधुनिक पेपरलेस निबंधन व्यवस्था से निबंधन प्रक्रिया को पुराने कागजी तरीके की तुलना में अधिक सुगम, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाया जा सकता है। इसके लिए कार्यालय की व्यवस्थाओं को नागरिक-केंद्रित बनाना आवश्यक है, ताकि आमजन को निबंधन कार्य के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निरीक्षण के दौरान दिए गए सभी निर्देशों का शीघ्र अनुपालन सुनिश्चित करने तथा जिला निबंधन कार्यालय में आमजन की सुविधा, पारदर्शिता एवं सम्मानजनक सेवा वितरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने विभिन्न स्टेकहोल्डर्स से वार्ता करते हुए पेपरलेस निबंधन व्यवस्था के सफल क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक सुझाव लिए तथा सभी संबंधित पक्षों को आपसी समन्वय के साथ इस व्यवस्था को प्रभावी एवं सुचारू बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पेपरलेस निबंधन व्यवस्था को सफल बनाने में सभी स्टेकहोल्डर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। आमजन को त्वरित, पारदर्शी एवं परेशानी मुक्त सेवा उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित पक्ष पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।
Banka, Bihar | Sep 1, 2026
बिजली से संबंधित किसी भी शिकायत या सुझाव के लिए कॉल करें टोल-फ्री नंबर 1912 पर, और ऐसी महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए अभी फॉलो करें हमारे आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स को। #BiharEnergy #BSPHCL #PowerSector #Helpline #TollFree #numbers
Banka, Bihar | Sep 1, 2026
जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल-सह-श्री सूर्य नारायण सिंह उच्च विद्यालय, मोहनपुर, बाराहाट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया तथा विद्यालय के बेहतर संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। विद्यालय के मैदान में कुछ स्थानों पर घास अधिक बढ़ी हुई थी। इस पर जिला पदाधिकारी ने नियमित रूप से घास एवं अनावश्यक वनस्पतियों की कटाई-सफाई कराने तथा विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति भी अपेक्षाकृत कम पाई गई। इस पर जिला पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापक एवं नोडल प्रभारी शिक्षक को विद्यार्थियों की नियमित एवं शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कंप्यूटर रूम एवं साइंस लैबोरेटरी भवन की ओर जाने वाले रास्ते में जलजमाव पाया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा जलजमाव की स्थिति का संज्ञान लेते हुए इसके स्थायी समाधान हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। जिला पदाधिकारी द्वारा डिजिटल लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने वहां ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन तथा पुस्तकों की उपलब्धता एवं उपयोग की स्थिति की जानकारी ली। जिला पदाधिकारी ने स्मार्ट क्लास के माध्यम से हो रहे शिक्षण कार्य का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों की सहभागिता की जानकारी ली। इसके अलावा जिला पदाधिकारी द्वारा शिक्षक-कक्ष, स्टाफ रूम एवं जीव विज्ञान की कक्षा का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं तथा शिक्षण व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। जिला पदाधिकारी ने सभी शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विषयों की नियमित रूप से तैयारी कर कक्षा में आएं तथा प्रत्येक विषय के लिए व्यवस्थित नोट्स एवं पाठ योजना तैयार रखें। उन्होंने शिक्षकों को माइक्रो प्लान तैयार कर उसके अनुरूप विद्यार्थियों को पढ़ाने का निर्देश दिया, ताकि शिक्षण कार्य को अधिक प्रभावी बनाया जा सके और विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन एवं परीक्षा परिणाम में अपेक्षित सुधार हो। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई-लिखाई, विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं एवं शिक्षण व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गई। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके पसंदीदा विषयों, कक्षा में पढ़ाई के तरीके तथा स्मार्ट क्लास एवं डिजिटल लाइब्रेरी के उपयोग के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों से उनकी शैक्षणिक प्रगति एवं भविष्य की रुचियों के संबंध में भी बातचीत की तथा शिक्षकों द्वारा पढ़ाए जा रहे विषयों को समझने में किसी प्रकार की कठिनाई होने पर खुलकर प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय में निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि विद्यालय में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्वयं जांच करते हुए पुनः निरीक्षण करें तथा अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।*
Banka, Bihar | Sep 1, 2026