Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

बेनीगंज पुलिस ने 1 कुंतल 5 किलो अवैध गांजा के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार जनपद की थाना बेनीगंज पुलिस को बड़ी सफलता म...

Bilgram, Hardoi | Apr 9, 2026

MORE NEWS

सांडी विधानसभा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सैकड़ों युवाओं ने लिया हिस्सा

हरदोई। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा चलाए जा रहे तिरंगा यात्रा अभियान के तहत गुरुवार को 158-सांडी विधानसभा क्षेत्र में दो स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्राओं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला उपाध्यक्ष एवं 158-सांडी विधानसभा प्रभारी श्रीराम अनिल के नेतृत्व में किया गया। जिला अध्यक्ष विनीत कुमार वर्मा की मौजूदगी और मार्गदर्शन में दोनों कार्यक्रम संपन्न हुए।

पहली तिरंगा यात्रा सुरसा ब्लॉक के जसापुरवा से जबलपुरवा तक निकाली गई। इसके बाद अहिरोरी ब्लॉक स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क से दूसरी तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए युवाओं और कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति का संदेश दिया।

इस दौरान बड़ी संख्या में नए युवाओं की सहभागिता भी देखने को मिली। आयोजकों के अनुसार तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता, समानता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा।

श्रीराम अनिल ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया। युवाओं और कार्यकर्ताओं की भारी सहभागिता से दोनों कार्यक्रम सफल रहे।

जिला अध्यक्ष विनीत कुमार वर्मा ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान और संविधान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। युवाओं और स्थानीय लोगों की बड़ी भागीदारी ने तिरंगा यात्रा को भव्य रूप प्रदान किया।

इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

सांडी विधानसभा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सैकड़ों युवाओं ने लिया हिस्सा हरदोई। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा चलाए जा रहे तिरंगा यात्रा अभियान के तहत गुरुवार को 158-सांडी विधानसभा क्षेत्र में दो स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्राओं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला उपाध्यक्ष एवं 158-सांडी विधानसभा प्रभारी श्रीराम अनिल के नेतृत्व में किया गया। जिला अध्यक्ष विनीत कुमार वर्मा की मौजूदगी और मार्गदर्शन में दोनों कार्यक्रम संपन्न हुए। पहली तिरंगा यात्रा सुरसा ब्लॉक के जसापुरवा से जबलपुरवा तक निकाली गई। इसके बाद अहिरोरी ब्लॉक स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क से दूसरी तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए युवाओं और कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में नए युवाओं की सहभागिता भी देखने को मिली। आयोजकों के अनुसार तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता, समानता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा। श्रीराम अनिल ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया। युवाओं और कार्यकर्ताओं की भारी सहभागिता से दोनों कार्यक्रम सफल रहे। जिला अध्यक्ष विनीत कुमार वर्मा ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान और संविधान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। युवाओं और स्थानीय लोगों की बड़ी भागीदारी ने तिरंगा यात्रा को भव्य रूप प्रदान किया। इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Bilgram, Hardoi | Aug 13, 2026

हरदोई में निकली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हुआ माहौल

हरदोई, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत गुरुवार को जनपद हरदोई में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश श्री असीम अरुण, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई ने गांधी भवन से कम्पनी गार्डन तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया।

तिरंगा यात्रा के दौरान आमजन को राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं देश के प्रति समर्पण की भावना के लिए जागरूक किया गया। यात्रा में तिरंगा ध्वज के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल नजर आया।

अधिकारियों ने आमजन से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा “हर घर तिरंगा अभियान” को सफल बनाने की अपील की।

हरदोई में निकली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हुआ माहौल हरदोई, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत गुरुवार को जनपद हरदोई में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश श्री असीम अरुण, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई ने गांधी भवन से कम्पनी गार्डन तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा के दौरान आमजन को राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं देश के प्रति समर्पण की भावना के लिए जागरूक किया गया। यात्रा में तिरंगा ध्वज के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल नजर आया। अधिकारियों ने आमजन से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा “हर घर तिरंगा अभियान” को सफल बनाने की अपील की।

Bilgram, Hardoi | Aug 13, 2026

हरदोई में नाबालिग से ट्रैक्टर चलवाने का आरोप, हादसा टला; भट्ठे से जुड़े वीडियो के वायरल होने का दावा

हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम बमटापुर में संचालित बताए जा रहे श्याम ब्रिक फील्ड से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में कथित तौर पर एक नाबालिग ट्रैक्टर चलाता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि ईंट भट्ठे पर नाबालिग बच्चों से ट्रैक्टर चलवाए जा रहे हैं, जिससे सड़क पर गंभीर हादसे की आशंका बनी रहती है।

बताया जा रहा है कि बमटापुर गांव के पास ईंटों से अधिक वजन लदे ट्रैक्टर का पहिया टूट गया। गनीमत रही कि उस समय सामने से कोई वाहन या व्यक्ति नहीं आ रहा था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि भट्ठे से भारी मात्रा में ईंटें लादकर ट्रैक्टरों का आवागमन गांव की सड़कों पर होता है। यदि नाबालिगों से वाहन चलवाने की बात सही है तो यह सड़क सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मामला है।

वायरल वीडियो में भट्ठे से संबंधित गतिविधियों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कराकर यह पता लगाने की मांग की है कि क्या वास्तव में नाबालिगों से ट्रैक्टर चलवाए जा रहे हैं और ओवरलोड वाहनों का संचालन किया जा रहा है।

हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। भट्ठा संचालक श्याम शुक्ला का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

हरदोई में नाबालिग से ट्रैक्टर चलवाने का आरोप, हादसा टला; भट्ठे से जुड़े वीडियो के वायरल होने का दावा हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम बमटापुर में संचालित बताए जा रहे श्याम ब्रिक फील्ड से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में कथित तौर पर एक नाबालिग ट्रैक्टर चलाता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि ईंट भट्ठे पर नाबालिग बच्चों से ट्रैक्टर चलवाए जा रहे हैं, जिससे सड़क पर गंभीर हादसे की आशंका बनी रहती है। बताया जा रहा है कि बमटापुर गांव के पास ईंटों से अधिक वजन लदे ट्रैक्टर का पहिया टूट गया। गनीमत रही कि उस समय सामने से कोई वाहन या व्यक्ति नहीं आ रहा था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भट्ठे से भारी मात्रा में ईंटें लादकर ट्रैक्टरों का आवागमन गांव की सड़कों पर होता है। यदि नाबालिगों से वाहन चलवाने की बात सही है तो यह सड़क सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मामला है। वायरल वीडियो में भट्ठे से संबंधित गतिविधियों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कराकर यह पता लगाने की मांग की है कि क्या वास्तव में नाबालिगों से ट्रैक्टर चलवाए जा रहे हैं और ओवरलोड वाहनों का संचालन किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। भट्ठा संचालक श्याम शुक्ला का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Bilgram, Hardoi | Aug 13, 2026

अवैध पेड़ कटान से किसानों की फसल बर्बाद, प्रशासन से मुआवजे की मांग

हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बाँसा निवासी किसान टिंकू पुत्र कंचन सिंह ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर पड़ोसियों पर हरे-भरे पेड़ों की कटान के दौरान खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।

शिकायती पत्र में टिंकू ने आरोप लगाया कि गांव के अमरेश पुत्र गया प्रसाद तथा नीलू, निवासी असही/कासिमपुर, द्वारा पॉपुलर, जामुन और सिरस समेत हरे-भरे पेड़ों को कटवाया जा रहा था। आरोप है कि पेड़ काटने के दौरान लकड़ी के भारी टुकड़े पास के खेतों में गिरने से टिंकू के खेत में खड़ी धान की फसल रौंदकर बर्बाद हो गई।

इसी तरह गांव निवासी किसान शोभित कुमार पुत्र हरिशचंद्र के खेत में खड़ी मक्का की फसल भी लकड़ी गिरने तथा ट्रैक्टर और रोटावेटर चलाए जाने के कारण क्षतिग्रस्त होने का आरोप लगाया गया है।

पीड़ित किसान का कहना है कि घटना से दोनों किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने तथा फसल के नुकसान का उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। शिकायत 11 अगस्त 2026 को अधिकारियों को दी गई।

अवैध पेड़ कटान से किसानों की फसल बर्बाद, प्रशासन से मुआवजे की मांग हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बाँसा निवासी किसान टिंकू पुत्र कंचन सिंह ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर पड़ोसियों पर हरे-भरे पेड़ों की कटान के दौरान खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में टिंकू ने आरोप लगाया कि गांव के अमरेश पुत्र गया प्रसाद तथा नीलू, निवासी असही/कासिमपुर, द्वारा पॉपुलर, जामुन और सिरस समेत हरे-भरे पेड़ों को कटवाया जा रहा था। आरोप है कि पेड़ काटने के दौरान लकड़ी के भारी टुकड़े पास के खेतों में गिरने से टिंकू के खेत में खड़ी धान की फसल रौंदकर बर्बाद हो गई। इसी तरह गांव निवासी किसान शोभित कुमार पुत्र हरिशचंद्र के खेत में खड़ी मक्का की फसल भी लकड़ी गिरने तथा ट्रैक्टर और रोटावेटर चलाए जाने के कारण क्षतिग्रस्त होने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित किसान का कहना है कि घटना से दोनों किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने तथा फसल के नुकसान का उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। शिकायत 11 अगस्त 2026 को अधिकारियों को दी गई।

Bilgram, Hardoi | Aug 13, 2026

युवा दिवस पर हरदोई में एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ

हरदोई, 12 अगस्त। युवा दिवस के अवसर पर बुधवार को जनपद में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को संक्रमण से बचाव, जांच एवं उपचार के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से सघन एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने किया।

इस अवसर पर सीडीओ ने कहा कि युवाओं में एचआईवी/एड्स को लेकर सही जानकारी और जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने संबंधित विभागों एवं संस्थाओं से अपील की कि अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंच बनाकर उन्हें एचआईवी से बचाव, समय पर जांच और उपचार के प्रति जागरूक किया जाए।

जिला क्षय रोग अधिकारी/नोडल अधिकारी जिला एड्स डॉ. नौमान उल्ला ने बताया कि अभियान के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर एचआईवी/एड्स से बचाव, सुरक्षित व्यवहार, समय पर एचआईवी जांच, उपचार की उपलब्धता तथा एचआईवी से जुड़े भ्रम और भेदभाव को समाप्त करने के लिए जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

एडिशनल सीएमओ डॉ. धीरेन्द्र सचान ने बताया कि कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, जिला एड्स नियंत्रण इकाई तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को जागरूक करना, एचआईवी संक्रमण की रोकथाम में उनकी भूमिका सुनिश्चित करना और एचआईवी मुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।

उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रदीप कश्यप ने बताया कि जिले में चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जेल में भी वर्ष में दो बार शिविर लगाकर बंदियों की एचआईवी जांच की जाती है।

जिला समन्वयक पीएमडीटी टीबी-एचआईवी जावेद खान ने बताया कि जनपद में चार आईसीटीसी केंद्रों पर एचआईवी की जांच की जाती है। इनमें जिला पुरुष अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, बिलग्राम और संडीला शामिल हैं। यहां एचआईवी की जांच पूरी तरह निःशुल्क होती है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 902 एचआईवी पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं।

युवा दिवस पर हरदोई में एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ हरदोई, 12 अगस्त। युवा दिवस के अवसर पर बुधवार को जनपद में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को संक्रमण से बचाव, जांच एवं उपचार के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से सघन एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने किया। इस अवसर पर सीडीओ ने कहा कि युवाओं में एचआईवी/एड्स को लेकर सही जानकारी और जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने संबंधित विभागों एवं संस्थाओं से अपील की कि अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंच बनाकर उन्हें एचआईवी से बचाव, समय पर जांच और उपचार के प्रति जागरूक किया जाए। जिला क्षय रोग अधिकारी/नोडल अधिकारी जिला एड्स डॉ. नौमान उल्ला ने बताया कि अभियान के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर एचआईवी/एड्स से बचाव, सुरक्षित व्यवहार, समय पर एचआईवी जांच, उपचार की उपलब्धता तथा एचआईवी से जुड़े भ्रम और भेदभाव को समाप्त करने के लिए जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। एडिशनल सीएमओ डॉ. धीरेन्द्र सचान ने बताया कि कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, जिला एड्स नियंत्रण इकाई तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को जागरूक करना, एचआईवी संक्रमण की रोकथाम में उनकी भूमिका सुनिश्चित करना और एचआईवी मुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रदीप कश्यप ने बताया कि जिले में चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जेल में भी वर्ष में दो बार शिविर लगाकर बंदियों की एचआईवी जांच की जाती है। जिला समन्वयक पीएमडीटी टीबी-एचआईवी जावेद खान ने बताया कि जनपद में चार आईसीटीसी केंद्रों पर एचआईवी की जांच की जाती है। इनमें जिला पुरुष अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, बिलग्राम और संडीला शामिल हैं। यहां एचआईवी की जांच पूरी तरह निःशुल्क होती है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 902 एचआईवी पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं।

Bilgram, Hardoi | Aug 12, 2026