जनसुनवाई में 55 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश
हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई करते हुए आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। कुल 55 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। अधिकारियों को शिकायतों की गंभीरता से जांच कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान कराया। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Bilgram, Hardoi | Aug 27, 2026