पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट प्रखंड के बड़गांव में 1 अक्टूबर को हुई ग्राम सभा में सहायिका चयन पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए
विगत 1 अक्टूबर को पोड़ैयाहाट प्रखंड के बड़गांव में हुए ग्राम सभा में सहायिका चयन में कथित धांधली को लेकर ग्रामीणों ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से जांच की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है की बिना किसी पूर्व सूचना के ग्राम सभा करा दी गई। कथित तौर पर सहायिका के चयनित उम्मीदवार के जाति एवं शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के जांच की भी मांग की गई है।