शिमला में स्वर्ण न्याय यात्रा का समापन, हमीरपुर से राजपूत कल्याण सभा के दर्जनों सदस्य हुए शामिल
हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश में पिछले 20 दिनों से चल रही स्वर्ण न्याय यात्रा का गुरुवार को शिमला में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजने के साथ समापन हुआ। राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में प्रदेशभर के स्वर्ण समाज के संगठनों ने भाग लिया।
गुरुवार सुबह शिमला के आईएसबीटी से शुरू हुई पदयात्रा सचिवालय तक पहुंची, जहां राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। हमीरपुर जिले से राजपूत कल्याण सभा के बैनर तले दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए।
इस दौरान सभा के जिला अध्यक्ष जोगेंद्र ठाकुर, महासचिव अजय रानौत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंदर सकलानी, महेंद्र भारद्वाज, रवि ठाकुर तथा सभा के संरक्षक यशपाल मन्हास और मनजीत सकलानी सहित कई सदस्य मौजूद रहे।