Public App Logo
Profile Picture

Jasbir Kumar

@jasbirkumar00741
145334Followers
10Following
उखली पंचायत के जलोड़ गांव के लिंक रोड के लिए करेंगे बजट का प्रावधान: सुनील शर्मा बिट्टू
पेयजल और बिजली की समस्या के त्वरित समाधान के लिए भी अधिकारियों को दिए निर्देश

हमीरपुर 07 अक्तूबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने ग्राम पंचायत उखली के गांव जलोड का दौरा करके स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उन्हें प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं साढे तीन वर्ष की उपलब्धियों से अवगत करवाया।
 जनसमस्याओं की सुनवाई के दौरान सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि गांव के लिंक रोड की समस्या के समाधान के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान करवाया जाएगा। उन्होंने पेयजल और बिजली की समस्या के त्वरित समाधान के लिए भी जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।
 इससे पहले, स्थानीय पंचायत प्रधान सुमन कुमारी, उपप्रधान दौलत राम, गांववासियों रणजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, बालकृष्ण, मौजी राम, बॉबी और बड़ी संख्या में अन्य लोगों ने सुनील शर्मा बिट्टू का स्वागत किया तथा उन्हें अपनी समस्याएं एवं मांगें उनके समक्ष रखीं। उन्होंने जनसमस्याओं के निवारण के लिए अधिकारियों को त्वरित निर्देश जारी करने के लिए सुनील शर्मा बिट्टू का आभार व्यक्त किया तथा उनकी कार्यप्रणाली की सराहना की।
भोरंज के बच्चों में रागी के व्यंजनों से दूर होगी कुपोषण की समस्या
408 कुपोषित बच्चों में रागी पाउडर और इससे बने पौष्टिक व्यंजनों से आया बड़ा परिवर्तन
जिला प्रशासन की इस विशेष पहल के कुछ महीनों में ही सामने आए अच्छे परिणाम

भोरंज 07 अक्तूबर। छोटे बच्चों का सही पोषण सुनिश्चित करके उन्हें कुपोषण एवं अन्य गंभीर रोगों से बचाने के लिए बाल विकास परियोजना भोरंज में जिला प्रशासन की विशेष पहल पर आरंभ किए गए रागी के पाउडर के वितरण के काफी उत्साहजनक परिणाम सामने आने लगे हैं।
 उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने एक पायलट परियोजना के तहत बाल विकास परियोजना भोरंज के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में 408 कुपोषित बच्चों को पौष्टिक गुणों से भरपूर रागी के पाउडर का वितरण आरंभ करवाया है। उपायुक्त ने बताया कि कुछ महीनों में ही इन बच्चों में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इन बच्चों की लंबाई, वजन और स्वास्थ्य के कई अन्य मानकों में काफी ज्यादा सुधार नजर आ रहा है।
 उन्होंने बताया कि कि किसी भी बच्चे के जीवन के पहले 1000 दिन यानि गर्भ से लेकर उसके दूसरे जन्मदिन तक का समय सबसे महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसी दौरान उसके मस्तिष्क एवं शरीर का सर्वाधिक विकास होता है। अगर इस दौरान बच्चे का सही पोषण सुनिश्चित किया जाए तो वह भविष्य में स्वस्थ जीवन जी सकता है।
 उपायुक्त ने बताया कि हमारे कई पारंपरिक व्यंजन एवं मोटे अनाज आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इन्हें दैनिक आहार में शामिल करके बच्चों को कुपोषण से बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि भोरंज ब्लॉक में मई महीने के दौरान लगभग 408 बच्चे कुपोषित पाए गए थे। इन बच्चों का सही पोषण सुनिश्चित करने के लिए पायलट आधार पर न्यूट्रिशनल इंटरवेंशन (पोषण हस्तक्षेप) कार्यक्रम आरंभ किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत छोटे बच्चों को पौष्टिक गुणों से भरपूर रागी का पाउडर दिया जा रहा है। यह पाउडर और इससे बनने वाले व्यंजन पौष्टिक गुणों से भरपूर होते हैं। बच्चे भी इन्हें बड़े चाव से खाते हैं।
चंबोह स्कूल के विद्यार्थियों को दीं कई कानूनी जानकारियां
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने आयोजित किया जागरुकता कार्यक्रम
12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में करवाया जा सकता है केसों का त्वरित निपटारा : कुलदीप शर्मा

भोरंज 07 अक्तूबर। विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, देश एवं समाज के प्रति उनके कर्तव्यों और कई महत्वपूर्ण अधिनियमों एवं नियमों की जानकारी प्रदान करने के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने भोरंज उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबोह में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि आम लोगों को न्याय सुलभ बनाने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) ने कई योजनाएं आरंभ की हैं। इन योजनाओं में मुफ्त कानूनी सहायता योजना सबसे महत्वपूर्ण योजना है।
 उन्होंने बताया कि एससी-एसटी वर्ग के लोग, महिलाएं, बच्चे, दिव्यांग, आपदा पीड़ित, अत्याचार पीड़ित, श्रमिक, किन्नर, कैदी और सालाना 3 लाख रुपये से कम आय वाले सभी वर्गों के लोग मुफ्त कानूनी सहायता योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया बहुत ही सरल है। किसी भी न्यायालय परिसर में स्थापित फ्रंट आफिस में जाकर पात्र लोग मुफ्त कानूनी सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुलदीप शर्मा ने बताया कि इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए नालसा के हेल्पलाइन नंबर 15100 पर भी संपर्क किया जा सकता है। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के दूरभाष नंबर 01972-224399 या ईमेल पर भी संपर्क किया जा सकता है।
 उन्होंने विद्यार्थियों को नालसा की अन्य योजनाओं, नशे की समस्या और एनडीपीएस एक्ट, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों, रैगिंग रोधी कानून, साइबर अपराधों के प्रति सावधानी, मोटर वाहन अधिनियम और कई अन्य महत्वपूर्ण अधिनियमों की विस्तृत जानकारी भी दी।
 उन्होंने बताया कि अदालतों में लंबित मामलों का निपटारा मध्यस्थता, सुलह एवं आपसी सहमति से भी किया जा सकता है। इससे दोनों पक्षों के समय और धन की बचत होती है तथा उनमें सौहार्दपूर्ण संबंध भी बने रहते हैं। इसी के मद्देनजर नालसा ने ‘मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 3.0’ अभियान शुरू किया है। सभी न्यायालयों में समय-समय पर आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालतों में भी केसों का त्वरित निपटारा करवाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अगली लोक अदालत 12 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। संबंधित लोग इस लोक अदालत में अपने केस का त्वरित निपटारा करवा सकते हैं।
रैडक्रॉस से जुड़ें अधिक से अधिक लोग: गंधर्वा राठौड़
जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की बैठक में विभिन्न गतिविधियों के विस्तार पर की चर्चा

हमीरपुर 07 अक्तूबर। उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को सोसाइटी के पदाधिकारियों, संरक्षकों और आजीवन सदस्यों के साथ बैठक करके सोसाइटी की गतिविधियों के विस्तार एवं इसमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर व्यापक चर्चा की।
 उन्हांेने कहा कि सोसाइटी हमेशा असहाय, गरीब एवं जरुरतमंद लोगों की मदद करती है। जिला में इस संस्था में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि जरुरतमंद लोगों की अधिक से अधिक मदद की सके। उन्होंने बताया कि अभी तक जिला में 749 लोग इससे जुड़े हुए हैं। इनमें 730 आजीवन सदस्य और 19 संरक्षक शामिल हैं। जिला के सभी उपमंडलों में भी रैडक्रॉस की इकाइयों का गठन किया गया है। इसमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाना चाहिए। कालेज और स्कूल स्तर पर यूथ रैडक्रॉस एवं जूनियर रैडक्रॉस इकाइयां बनाई जा रही हैं। जिले के 56 स्कूलों में जूनियर रैडक्रॉस इकाइयों में 3278 विद्यार्थियों को जोड़ा गया है। इनके माध्यम से नशा विरोधी रैलियां भी निकाली जा रही हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष तथ्यहीन बयानबाजी से करें परहेज, समीरपुर में हुए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड रखें सामने: शगुन दत्त शर्मा
दिव्यांगजनों के अधिकारों की मजबूत पैरवी, भारत के RPwD Act की वैश्विक मंच पर सराहना: अनुराग सिंह ठाकुर

IPU की स्थायी समिति में भारत ने 17 संशोधन प्रस्तुत कर व्यावहारिक, संतुलित और अधिकार-आधारित वैश्विक प्रस्ताव की दिशा में दिया महत्वपूर्ण योगदान

हमीरपुर
पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने तंजानिया के अरुशा में आयोजित 153वीं इंटर-पार्लियामेंटरी यूनियन (IPU) महासभा के दौरान लोकतंत्र एवं मानवाधिकार संबंधी स्थायी समिति की चर्चा में भाग लेते हुए दिव्यांगजनों के अधिकारों और सशक्तिकरण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को मजबूती से रखा।

समिति में समावेशी सामाजिक विकास और दिव्यांगजनों के अधिकारों एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए तैयार किए गए मसौदा प्रस्ताव पर हस्तक्षेप करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि दिव्यांगता के अधिकारों को केवल दान, कल्याण अथवा निष्क्रिय सामाजिक नीति के दृष्टिकोण से नहीं देखा जा सकता। यह मौलिक मानवाधिकार, मानवीय गरिमा, समानता और लोकतांत्रिक भागीदारी का विषय है।

अनुराग सिंह ठाकुर ने वैश्विक विधायी विमर्श में भारत के राइट्स ऑफ पर्सन्स विथ डिसैबिलिटीज (RPwD) एक्ट, 2016 को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि भारत का व्यापक कानूनी ढांचा गैर-भेदभाव, सार्वभौमिक सुगम्यता, समान अवसर और समाज में पूर्ण भागीदारी को कानूनी अधिकारों के रूप में सुनिश्चित करता है और यह अन्य देशों के लिए भी एक महत्वपूर्ण उदाहरण प्रस्तुत करता है।

उन्होंने कहा कि केवल कागजों पर अधिकार सुनिश्चित करना पर्याप्त नहीं है। इन अधिकारों को पर्याप्त संसाधनों, सुगम संस्थानों और मापनीय परिणामों में परिवर्तित करना आवश्यक है, ताकि दिव्यांगजनों के दैनिक जीवन में वास्तविक और ठोस सुधार दिखाई दे।

अनुराग सिंह ठाकुर ने विश्वभर के सांसदों से अपने विधायी, बजटीय और निगरानी संबंधी अधिकारों का प्रभावी उपयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि दिव्यांगता से जुड़े दृष्टिकोण को सार्वजनिक नीति के प्रत्येक क्षेत्र में मुख्यधारा में शामिल किया जाना चाहिए। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सार्वजनिक परिवहन, आवास, न्याय, डिजिटल परिवर्तन और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में समावेशी शासन को संस्थागत रूप दिया जाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि नीति निर्माण और उसके जमीनी क्रियान्वयन के बीच की खाई को पाटने के लिए साक्ष्य आधारित नीतियां, विश्वसनीय एवं अलग-अलग श्रेणियों में उपलब्ध आंकड़े तथा प्रभावी संस्थागत समन्वय जरूरी हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि हमारे बारे में लिए जाने वाले निर्णयों में हमारी भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए और यह सिद्धांत संस्थागत व्यवस्था का हिस्सा बनना चाहिए।

समिति की चर्चा में भारत की सक्रिय भागीदारी को आगे बढ़ाते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने मसौदा प्रस्ताव को अधिक संक्षिप्त, कानूनी रूप से सुसंगत और व्यावहारिक बनाने के लिए भारत की ओर से किए गए प्रमुख हस्तक्षेपों को स्पष्ट किया। कानूनी क्षमता और निर्णय लेने की व्यवस्थाओं से जुड़े प्रावधानों पर भारत ने यह सुनिश्चित करने के लिए संशोधन प्रस्तावित किया कि अभिभावकत्व अथवा संस्थागत व्यवस्था से जुड़े सुधार संबंधित देशों के राष्ट्रीय कानूनी ढांचे के अनुरूप हों। इसका उद्देश्य प्रतिबंधात्मक वैकल्पिक निर्णय व्यवस्था को रोकने के साथ-साथ घरेलू कानूनों के तहत उपलब्ध वैध सहायक व्यवस्थाओं की सुरक्षा करना है।

उन्होंने वित्तीय व्यवहारिकता पर भी जोर देते हुए कहा कि वैश्विक प्रस्तावों में सांसदों को दिव्यांगता-संवेदनशील बजट और पर्याप्त संसाधन आवंटन को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, लेकिन विभिन्न देशों की अलग-अलग संवैधानिक और कानूनी व्यवस्थाओं को देखते हुए एक समान और कठोर बजटीय व्यवस्था निर्धारित करना उचित नहीं होगा।

मसौदा प्रस्ताव को जमीनी क्रियान्वयन की वास्तविकताओं के अनुरूप बनाने के लिए अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रस्ताव के प्रस्तावना एवं कार्यान्वयन संबंधी दोनों हिस्सों में कुल 17 संशोधन प्रस्तुत किए। भारत के संशोधनों का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सिफारिशों को देशों की संप्रभु संवैधानिक एवं घरेलू कानूनी व्यवस्थाओं के साथ समन्वित करना, लचीले लेकिन प्रभावी दिव्यांगता-संवेदनशील बजट को बढ़ावा देना तथा निगरानी प्रणालियों में डेटा की गोपनीयता और सुरक्षा के मजबूत प्रावधान सुनिश्चित करना रहा।

भारत के प्रस्तावों में देश में लागू नीतियों और व्यवस्थाओं को उचित रूप से प्रतिबिंबित करने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और IPU से क्षमता निर्माण, स्वैच्छिक रिपोर्टिंग तथा विकासशील देशों के लिए सुगम एवं सहायक तकनीकों की समान और न्यायसंगत उपलब्धता को प्राथमिकता देने का आग्रह भी किया गया।

अनुराग सिंह ठाकुर ने बहुपक्षीय संसदीय कूटनीति में भारत की सक्रिय और रचनात्मक भूमिका को रेखांकित करते हुए मसौदा तैयार करने वाले सह-प्रतिवेदकों के प्रयासों की सराहना की और सदस्य देशों की संसदों से संतुलित, व्यावहारिक एवं अधिकार-आधारित दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसे सुगम, सम्मानजनक और बाधामुक्त विश्व के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है, जहां दिव्यांगजन केवल कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी नहीं, बल्कि समान अधिकारों वाले भागीदार और सामाजिक, आर्थिक एवं लोकतांत्रिक प्रगति को आगे बढ़ाने वाले सक्रिय नेतृत्वकर्ता हों।
बड़सर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने वोट चोरी को लेकर क्या कहा आइये जानते हैं
वीरभद्र सिंह के नाम पर नई पार्टी के पंजीकरण का विरोध, प्रतिभा सिंह ने चुनाव आयोग से की रोक की मांग
बड़सर ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक आयोजित, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत निकाली रैली
आज रेस्ट हाउस भोटा में बड़सर ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री संजय शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में बड़सर कांग्रेस नेता सुभाष ढटवालिया तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के उपरांत बड़सर ब्लॉक कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत रैली निकाली। यह रैली भोटा से सलोनी, मैहरे, गारली होते हुए बिझड़ी तक निकाली गई।
रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मताधिकार के महत्व को लेकर जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
युवा मोर्चा की बाइक रैली को विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने दिखाई हरी झंडी

ऊना

 भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित बाइक रैली को ऊना सदर के विधायक एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली में भाग लिया।

विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि युवा किसी भी संगठन और राष्ट्र की ताकत हैं। उन्होंने युवाओं से पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बाइक रैली के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा व युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
ब्रेकिंग
अणु कॉलेज की छात्रा ने लगाया फंदा
अणु में क्वार्टर में रात को पंखे से झूली
पुलिस पहुंची मौके पर जुटी छानबीन में
सरकाघाट में फौजी जवान के घर में आई खुशी, एक साथ जन्में 3 बच्चे (2 बेटियां और 1 बेटा),
​<nis:link nis:type=tag nis:id=sarkaghat nis:value=Sarkaghat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sarkaghatnews nis:value=SarkaghatNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mandi nis:value=Mandi nis:enabled=true nis:link/> #
डीसी गंधर्वा राठौड़ ने भोरंज की पंचायतों में लिया विकास कार्यों का जायजा
सभी कार्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

भोरंज 06 अक्तूबर। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने मंगलवार को विकास खंड भोरंज की विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा करके इनमें जारी विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों से इन विकास कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट ली तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों के बारे में महत्वपूर्ण फीडबैक भी लिया।
 उपायुक्त ने ग्राम पंचायत धीरड़ में पौधारोपण की साइट एवं अन्य कार्यों, ग्राम पंचायत कक्कड़ में मनरेगा के तहत निर्मित क्रेट वॉल, बावड़ी के जीर्णोद्धार, महिला मंडल भवन और अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत जाहू में उन्होंने खेल के मैदान के कार्य, संपर्क मार्ग को पक्का करने के कार्य और अन्य विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अन्य पंचायतों में भी विकास कार्यों की ताजा स्थिति की जानकारी ली।
 उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों तथा पंचायत जनप्रतिनिधियों से कहा कि सभी विकास कार्य निर्धारित अवधि में पूरे होने चाहिए और इनमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।
 इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी रजत चौधरी, अन्य अधिकारियों तथा स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधियों ने उपायुक्त को विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों की ताजा स्थिति से अवगत करवाया।
हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा
नगर निगम के आयुक्त ने सभी लोगों से की सहयोग की अपील
स्वास्थ्य शिविर, चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रोसेसिंग प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन

हमीरपुर 06 अक्तूबर। नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं कचरा प्रबंधन को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के तहत नगर निगम के सफाई सेवकों के लिए टाउन हॉल में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सफाई कार्य से जुड़े 130 कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की।
 इसके अतिरिक्त एम्स पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए चार प्रकार के अलग-अलग ठोस कचरे के पृथक्करण (छंटनी) के विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को गीले, सूखे तथा अन्य प्रकार के कचरे को उचित रूप से अलग-अलग रखने और स्वच्छता के प्रति जागरुक रहने का संदेश दिया गया।
 विद्यार्थियों को नगर निगम हमीरपुर के कचरा प्रसंस्करण संयंत्र का शैक्षणिक भ्रमण भी करवाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को कचरे के संग्रहण, पृथक्करण, प्रसंस्करण एवं वैज्ञानिक प्रबंधन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वच्छता एवं कचरा पृथक्करण का संदेश अपने घरों, पड़ोसियों एवं आसपास के लोगों तक पहुंचाएं।
 उन्होंने विशेष रूप से हमीरपुर के नागरिकों से अपने-अपने घरों से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे को कम से कम अलग-अलग करके नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को सौंपने की अपील की। साथ ही उन्होंने शहरवासियों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाने तथा नगर निगम के स्वच्छता प्रयासों में सहयोग देने का आग्रह किया।
भाजपा जिला हमीरपुर इकाई द्वारा आज जिला कार्यसमिति की मासिक बैठक व सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रभारी अमित ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहें।
 इस दौरान पूर्व विधायक नादौन विजय अग्निहोत्री भोरंज विधानसभा से पूर्व विधायक  कमलेश कुमारी, अनिल धीमान जी एवं जिला परिषद अध्यक्ष अनीता शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहें। 

बैठक में सेवा संकल्प अभियान के निमित्त सितंबर माह में मंडल व जिला स्तर पर हुए विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई व आगामी माह में करणीय कार्यों पर सभी पदाधिकारियों को दिशानिर्देश जारी किए गए।
बैठक में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सोशल मीडिया प्रभारी  अनिल कौशल ने भाग लिया।
बड़सर उपमंडल के तेछ गांव में चोरी की घटना को अंजाम देता एक शातिर, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
अवैध खनन व शराब के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा महंगा, अपर बसाल के प्रधान के घर हमले का प्रयास, एएसपी से मिलकर की शिकायत।
कामगार कल्याण बोर्ड की कार्यप्रणाली समझेंगे श्रीलंका और नेपाल के अधिकारी एवं श्रमिक
7 को करेंगे हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के मुख्यालय का दौरा

हमीरपुर 06 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कार्यप्रणाली और इसके माध्यम से संचालित की जा रही विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए बुधवार को भारत के पड़ोसी देशों श्रीलंका और नेपाल के अधिकारियों एवं कामगारों का एक शिष्टमंडल हमीरपुर स्थित हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के मुख्यालय का दौरा करेगा।
 बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि श्रीलंका और नेपाल का यह संयुक्त शिष्टमंडल हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर है। उन्होंने बताया कि यह शैक्षणिक भ्रमण प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय संस्था ‘बिल्डिंग एंड वुड वर्कर्स इंटरनेशनल’ (बीडब्ल्यूआई) के दिल्ली स्थित दक्षिणी एशियाई कार्यालय के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। बुधवार सुबह करीब साढे ग्यारह बजे इस शिष्टमंडल के सदस्य हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के मुख्यालय में पहुंचेंगे, जहां नरदेव सिंह कंवर इनका स्वागत करेंगे तथा उन्हें बोर्ड की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।
पुलिस ने एक ट्रक के टायर से बीस किलो भुक्की बरामद की है। जो कि राजस्थान से हमीरपुर लाई जा रही थी। एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर भोटा के पास ही ट्रक के टायर में छिपाई गई भुक्की को बरामद किया है और इस मामले में एक आरोपी को गिरफतार किया है।
Video 19
*कांग्रेस सरकार ने समीरपुर से जल शक्ति विभाग का सब-डिवीजन हटाया, अब विधायक समीरपुर में आकर विकास की खोखली घोषणाएं करने की बजाय जनता को जवाब दें: राकेश ठाकुर*

*समीरपुर से विभाग की शिफ्टिंग का औचित्य स्पष्ट करें विधायक सुरेश कुमार, पहले अपने ही सरकार के फैसले का जवाब दें*

*हमीरपुर

भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर अध्यक्ष एवं समीरपुर पंचायत के दो  बार के पूर्व प्रधान राकेश ठाकुर ने आज जिला कार्यसमिति की बैठक की समाप्ति के बाद भोरंज के विधायक सुरेश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विधायक को समीरपुर पंचायत में आकर बड़ी-बड़ी डींगें हांकने और विकास की खोखली घोषणाएं करने से पहले जनता को यह बताना चाहिए कि कांग्रेस सरकार ने समीरपुर से जल शक्ति विभाग का सब-डिवीजन हटाकर दूसरी जगह स्थानांतरित करने का निर्णय क्यों लिया।

राकेश ठाकुर ने कहा कि समीरपुर में पहले से उपलब्ध प्रशासनिक एवं विभागीय सुविधाओं को कमजोर करने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है। ऐसे में अब विधायक सुरेश कुमार किस मुंह से समीरपुर में आकर विकास करवाने की बातें कर रहे हैं। यदि कांग्रेस सरकार वास्तव में क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीर होती तो वह समीरपुर में उपलब्ध विभागीय ढांचे को समाप्त अथवा स्थानांतरित करने के बजाय उसे और मजबूत करती।

उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग का सब-डिवीजन किसी क्षेत्र की केवल एक सरकारी इकाई नहीं होता, बल्कि इससे आम जनता को पेयजल, सिंचाई, योजनाओं की निगरानी और विभागीय कार्यों के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलती है। समीरपुर से इस विभागीय कार्यालय की शिफ्टिंग से क्षेत्र की जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक को पहले यह बताना चाहिए कि इस निर्णय से समीरपुर और आसपास की जनता को क्या लाभ हुआ।

राकेश ठाकुर ने कहा कि जनता को अब घोषणाओं और भाषणों से नहीं, बल्कि ठोस जवाब और जमीन पर काम चाहिए। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद जिन सुविधाओं को मजबूत करने का दावा किया था, उनमें से कई को कमजोर करने का काम किया गया है। उन्होंने विधायक से सवाल किया कि यदि समीरपुर का विकास उनकी प्राथमिकता है तो फिर कांग्रेस सरकार ने यहां से जल शक्ति विभाग का सब-डिवीजन क्यों हटाया? क्या इस फैसले में विधायक की सहमति थी और यदि नहीं थी तो उन्होंने इसका विरोध कब और किस मंच पर किया?

उन्होंने कहा कि समीरपुर की जनता सब देख और समझ रही है। एक तरफ कांग्रेस सरकार स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण विभागीय सुविधाओं को स्थानांतरित करती है और दूसरी तरफ उसके विधायक उसी क्षेत्र में जाकर विकास के बड़े-बड़े दावे करते हैं। यह दोहरा रवैया जनता के सामने अब नहीं चलने वाला। विधायक को पहले अपने सरकार के फैसलों का हिसाब देना चाहिए और उसके बाद विकास की बातें करनी चाहिए।

-----------

*जिला कार्यसमिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार*

राकेश ठाकुर ने बताया कि आज आयोजित भाजपा जिला हमीरपुर की कार्यसमिति की बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और आगामी तीन महीनों के कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की गई।

बैठक के दौरान जिला हमीरपुर के प्रभारी एवं प्रदेश भाजपा सचिव अमित ठाकुर ने पार्टी पदाधिकारियों से पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग ली तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

उन्होंने बताया कि आगामी तीन महीनों के लिए जिला स्तर पर अल्पकालिक विस्तारक योजना चलाई जाएगी। इसके तहत अन्य विधानसभा क्षेत्रों से आने वाले विस्तारक प्रत्येक मंडल में जाकर संगठनात्मक ढांचे का विस्तृत विश्लेषण करेंगे तथा जहां भी आवश्यक होगा, वहां संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

राकेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है और आगामी समय में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को पूरी गंभीरता और सक्रियता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया
*सुख-आश्रय से आत्मनिर्भर बने जसविंदर, तीन युवाओं को भी दिया रोजगार*

*सीएम सुक्खू की पहल से मिली दो लाख रुपये की सहायता से शुरू किया अपना व्यवसाय*

ऊना, 6 अक्तूबर. मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत मिली दो लाख रुपये की सहायता ने ऊना के जसविंदर सिंह के लिए अपने पैरों पर खड़े होने की राह आसान कर दी।  बंगाणा क्षेत्र के तलाई गांव के 23 वर्षीय जसविंदर ने मकरैड़ में ‘जॉनी इलेक्ट्रिकल’ के नाम से अपनी दुकान शुरू की है। माता-पिता को कम उम्र में खोने के बाद चाचा-चाची के सहयोग से आईटीआई की पढ़ाई पूरी करने वाले जसविंदर आज अपने व्यवसाय से 15 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह कमा रहे हैं और साथ ही तीन युवाओं को रोजगार भी दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहल पर शुरू की गई मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत वित्त वर्ष 2025-26 में स्वरोजगार के लिए मिली दो लाख रुपये की सहायता ने जसविंदर के उस सपने को पूरा करने में मदद की, जिसे वे आईटीआई के दिनों से संजोए हुए थे।

महज 20 वर्ष की उम्र में आईटीआई की पढ़ाई के दौरान जसविंदर ने अपने माता-पिता को खो दिया। इसके बाद उनके चाचा-चाची ने उनकी देखभाल की। परिवार की आर्थिक स्थिति सीमित होने के बावजूद उन्होंने जसविंदर की पढ़ाई जारी रखने में सहयोग किया और आईटीआई की शेष फीस तथा अन्य खर्च उठाकर उन्हें इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण पूरा करने में मदद की।

जसविंदर बताते हैं कि उन्हें शुरू से ही बिजली के काम में रुचि थी। आईटीआई के दौरान और उसके बाद उन्होंने स्थानीय दुकानदारों के साथ काम करते हुए लेंटर में पाइपिंग, वायरिंग और बिजली से जुड़े अन्य कार्यों का व्यावहारिक अनुभव हासिल किया। इसी दौरान अपना काम शुरू करने की इच्छा भी मजबूत होती गई, लेकिन पूंजी की कमी बड़ी बाधा थी।

इसी बीच आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से उन्हें मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना की जानकारी मिली। उन्होंने जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय, ऊना में आवेदन किया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें स्वरोजगार के लिए दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली। इस सहायता से उन्होंने मकरैड़ में ‘जॉनी इलेक्ट्रिकल’ के नाम से अपनी दुकान शुरू की।

आज जसविंदर अपने व्यवसाय से 15 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह कमा रहे हैं। उन्होंने अपने काम का विस्तार करते हुए विवाह समारोहों और सेवानिवृत्ति समारोहों के लिए साउंड सिस्टम की सुविधा भी शुरू की है।
अपना व्यवसाय शुरू करने के बाद जसविंदर ने अपनी दुकान पर तीन युवाओं को भी काम का अवसर दिया है। ये युवा उनके साथ काम करने के साथ-साथ इलेक्ट्रिकल कार्यों का व्यावहारिक अनुभव भी हासिल कर रहे हैं।

जसविंदर सिंह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि कठिन परिस्थितियों में सरकार से मिली आर्थिक सहायता उनके लिए महत्वपूर्ण सहारा बनी। योजना के तहत मिली मदद से वे अपनी दुकान शुरू कर पाए और आज अपने काम से परिवार की जरूरतें पूरी कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना विशेष देखभाल एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों और युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सहायता प्रदान कर रही है। योजना के तहत पात्र बच्चों और युवाओं को हर माह चार हजार रुपये की आर्थिक सहायता के अलावा स्वरोजगार शुरू करने के लिए दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जा रही है।

उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि मुख्यमंत्रीश्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुरूप जिला प्रशासन मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना का लाभ प्रत्येक पात्र बच्चे तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए तत्परता से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पात्र बच्चा योजना के लाभ से वंचित न रहे।
नगर निगम में शामिल नई पंचायतों के लोगों को मिलें बेहतर और समयबद्ध सेवाएं: डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा

प्रमाण पत्रों में देरी दूर करने के लिए पूर्व पंचायत सचिवों की सप्ताह में एक दिन नगर निगम में तैनाती का दिया सुझाव

हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर में शामिल हुई पंचायतों के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा के नेतृत्व में नगर निगम आयुक्त श्री राकेश शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान डॉ. वर्मा ने इन क्षेत्रों के लोगों को आ रही समस्याओं से आयुक्त को अवगत कराया और उनके शीघ्र समाधान की मांग की।

डॉ. वर्मा ने कहा कि बेरोजगारी प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल तथा बिजली का मीटर लगवाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज प्राप्त करने में लोगों को कई दिन, यहां तक कि महीनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को ये सेवाएं समयबद्ध ढंग से मिलनी चाहिए।

आयुक्त ने बताया कि कर्मचारियों की कमी के कारण इन कार्यों का बोझ एक ही कर्मचारी पर पड़ रहा है। इस पर डॉ. वर्मा ने सुझाव दिया कि नगर निगम में शामिल हुई पंचायतों के पूर्व सचिवों को सप्ताह में एक दिन नगर निगम में तैनात किया जाए, ताकि वे अपने संबंधित क्षेत्रों के दस्तावेजों और प्रमाण पत्रों को जारी करने की प्रक्रिया में सहयोग कर सकें।

डॉ. वर्मा ने इन क्षेत्रों में रास्तों और सुरक्षा दीवारों की खराब स्थिति का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने नगर निगम से इनकी मरम्मत को प्राथमिकता देने की मांग की, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

उन्होंने नगर निगम के सभी 15 वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने की निविदा प्रक्रिया पूरी होने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखू का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इससे जल्द ही पूरे नगर निगम क्षेत्र के लोगों को बेहतर प्रकाश व्यवस्था की सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा डॉ. वर्मा ने हथली के पास टैक्सी स्टैंड और श्मशान घाट क्षेत्र की समस्याएं भी उठाईं। उन्होंने वहां शौचालय की तत्काल मरम्मत तथा श्मशान घाट के सामने की सड़क को दुरुस्त करने का आग्रह किया।

नगर निगम आयुक्त श्री राकेश शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उठाई गई समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सुजानपुर में लगी आग का जायजा लेने पहुंचे सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत राणा
डोली में तीन मंजिला फर्नीचर हाउस की ऊपरी मंजिल में लगी आग
सुजानपुर
हमीरपुर-सुजानपुर मुख्य सड़क पर डोली गांव में सोमवार शाम तीन मंजिला फर्नीचर हाउस की ऊपरी मंजिल में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही एसडीएम नागरिक विकास शुक्ला, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाल लिया है और आग बुझाने का प्रयास जारी है।
फिलहाल आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का पता नहीं चल पाया है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का आकलन हो सकेगा।