हमीरपुर में एसपी ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने शुक्रवार, 23 अक्टूबर को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्रत्येक प्रकरण में प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने पर जोर दिया।
हमीरपुर टाइम्स न्यूज़ | हमीरपुर
#HamirpurPolice #UPPolice #HamirpurNews #जनसुनवाई