जालौन: डीएम समीर और एसपी सुरेशचन्द्र रावत ने उरई व जालौन के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
जालौन। विधान परिषद (MLC) चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक सुरेशचन्द्र रावत ने उरई और जालौन स्थित मतदान केंद्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
पुलिस प्रशासन के अनुसार, जनपद के सभी 24 मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी मतदान केंद्रों पर निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया गया है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी प्रभावी ढंग से की जा सके।
मतदाताओं के आवागमन को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने के लिए प्रवेश मार्ग से लेकर मतदान केंद्रों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सुरेशचन्द्र रावत ने भी इस संबंध में जानकारी देते हुए चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में बताया।
#JalaunPolice #UPPolice #MLCElection2026 #Jalaun #Orai #UPNews #ADGZoneKanpur #IGRangeJhansi