हमीरपुर में एमएलसी चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी ने कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक, हमीरपुर ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के तहसील परिसर स्थित मतदान बूथ, कुरारा में नगर पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत कार्यालय स्थित मतदान केंद्रों और थाना सुमेरपुर क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत कार्यालय स्थित मतदान बूथ सहित अन्य संबंधित कार्यालयों का जायजा लिया गया।
इस दौरान निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों का गहनता से अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान के दौरान सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने और निर्वाचन संबंधी दायित्वों का पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी से निर्वहन करने पर जोर दिया। साथ ही निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करते हुए मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
हमीरपुर टाइम्स न्यूज़ | हमीरपुर
#HamirpurPolice #HamirpurNews #UPPolice #MLCElection2026