हमीरपुर में एएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
हमीरपुर। पुलिस कार्यालय में शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई कर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्रत्येक मामले में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों का निष्पक्षता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।
हमीरपुर टाइम्स न्यूज़ | हमीरपुर
#HamirpurPolice #HamirpurNews #UPPolice #जनसुनवाई