डेढ़ लाख लेकर आरोपी को राहत देने का आरोप, अब 6 पुलिसकर्मी निलंबित!
जांजगीर-चांपा ..सारागांव थाना में महुआ शराब के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। आरोपी को डेढ़ लाख रुपये लेकर मामूली धारा में छोड़ने के आरोप पर प्रशिक्षु एसआई पुष्पेंद्र साहू समेत 6 पुलिसकर्मियों को एसपी विजय पांडेय ने निलंबित कर दिया है। मामले की जांच डीएसपी को सौंपी गई है। एसपी ने कहा है कि आरोप सही पाए जाने पर पुलिसकर्मियों और मध्यस्थता करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
#Hashtags: #JanjgirChampa #PoliceSuspend #ChhattisgarhPolice #SPVijayPandey #SaragaonPolice #PoliceAction #BreakingNews #FatafatNews
Ambikapur, Surguja | Nov 17, 2026