घाटमपुर: घाटमपुर कस्बे में लाइसेंसी पिस्टल की छीना-झपटी में चली गोली, ई-रिक्शा चालक घायल
नशे में धुत रिटायर्ड फौजी और उसके साथी के बीच विवाद के दौरान अचानक गोली चल गई। गोली रास्ते से गुजर रहे ई-रिक्शा चालक के पैर को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।