दतिया नगर: दतिया जिले में बढ़ते अपराधों के विरोध में कांग्रेस कमेटी 16 जनवरी को करेगी एसपी ऑफिस का घेराव व प्रदर्शन
दतिया जिले में लगातार हो रहे अपराधों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में 16 जनवरी शुक्रवार को एसपी कार्यालय का घेराव धरना प्रदर्शन किया जाएगा । यह धरना प्रदर्शन घेराव कार्यक्रम शुक्रवार की सुबह 11:00 से होगा जिसमें कांग्रेस के विधायक पूर्व विधायक अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष सहित कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे.