सोरांव: फिंगर लगवाने के बाद महीनों से राशन न देने का आरोप, ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ उठाई आवाज
मऊआइमा इलाके के दामोदरपुर घीनपुर में कोटेदार बच्चू पटेल पर ग्रामीणों ने राशन वितरण में अनियमितता का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार द्वारा राशन लेने के नाम पर ई-पॉस मशीन में फिंगर लगवा लिया जाता है, लेकिन इसके बाद कई महीनों का गल्ला उन्हें नहीं दिया जाता। जिसको लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार की दोपहर हंगामा कर कार्रवाई की मांग की।