सड़क हादसे में एएसआई सुनील चौधरी का निधन, जहानाबाद पुलिस परिवार में शोक
जहानाबाद : शकुराबाद थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (सअनि) सुनील चौधरी के असामयिक निधन से जहानाबाद पुलिस परिवार में शोक की लहर है। छह अक्टूबर को उनके निधन की सूचना से पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों में शोक व्याप्त हो गया।
पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दिवंगत सुनील चौधरी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
जहानाबाद पुलिस परिवार ने कहा कि सुनील चौधरी का निधन पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में पूरा पुलिस परिवार उनके स्वजनों के साथ खड़ा है। पुलिस पदाधिकारियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करने तथा परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
#जहानाबादलाइव #एसपीजहानाबाद #अरवलन्यूज #ब्रेकिंगन्यूज #जहानाबाद #एएसआई #jehanabadlive #सड़कहादसा #पुलिस #गया