नागरिक शहर को साफ रखने में करें पूर्ण सहयोग- उपमंडलाधीश विपिन कुमार
- स्वच्छता है सभी की सामूहिक जिम्मेवारी
- दुकानदार अपनी दुकानों पर रखवाए डस्टबिन
- नगरपालिका क्षेत्र को अवैध कब्जा मुक्त करने में सभी दें योगदान
- पुलिस नगरपालिका क्षेत्र के पार्कों की बढ़ाए सुरक्षा
महम (रोहतक), 22 सितंबर : महम के उपमंडलाधीश विपिन कुमार ने शहरवासियों एवं व्यापारियों का आह्वान किया कि वे नगरपालिका क्षेत्र की साफ-सफाई व स्वच्छता में जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग दें। शहर में स्वच्छता रखना सभी की जिम्मेवारी है। नागरिक अपने घरों से निकलने वाले कचरे को नगरपालिका की कचरा एकत्रित करने वाली गाड़ी में ही डाले तथा सभी दुकानदार अपनी दुकानों पर डस्टबिन रखवाए।
विपिन कुमार अपने कार्यालय में व्यापारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि व्यापारी शहर की साफ-सफाई दुरूस्त रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। मार्किट में सभी दुकानदार अपनी दुकानों में डस्टबिन रखवाए तथा कचरे को डस्टबिन में डाले। अन्य नागरिक अपने घरों से निकलने वाले कचरे को नगरपालिका की गाड़ी में ही डाले तथा इधर-उधर सडक़ों पर न फैंके। दुकानदार शहर को अवैध कब्जा मुक्त करने में भी नगरपालिका व प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।
उपमंडलाधीश विपिन कुमार ने नगरपालिका के सचिव नवीन नांदल को निर्देश दिए कि वे अभियान चलाकर सडक़ों पर अवैध कब्जा करने वालों के चालान करें। नगरपालिका को सभी पार्कों के रखरखाव बारे भी हिदायतें दी गई है। उन्होंने थाना प्रभारी सतपाल सिंह से कहा कि वे नगरपालिका की टीम के साथ नगरपालिका क्षेत्र में स्थित पार्कों में सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त करते हुए नियमित अंतराल पर पार्कों का दौरा करें। उन्होंने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र में फॉगिंग भी करवाई जाए ताकि नागरिकों का स्वास्थ्य ठीक रहे।
बैठक में सीएम विंडो के प्रबुद्घ व्यक्ति वेद धवन, व्यापार मंडल अध्यक्ष जोगिंदर गिरोत्रा, ऑटो प्रधान संजीत, बिनौला मार्केट प्रधान बाबू लाल, डेयरी प्रधान रमेश अहलावत, प्रधान राजेश ढींगड़ा आदि मौजूद रहे।
फोटो- 0022 से 0025
------000000000----
Uklana, Hissar | Sep 22, 2026