विधायक रणधीर पनिहार ने जनसुविधाओं का किया उद्घाटन
हिसार, 22 सितंबर।
नलवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर पनिहार ने एचआरडीएफ योजना के तहत मंगलवार को पनिहार चौक पर शौचालय, वाटर टैंक एवं कूलर आदि जनसुवधिाओं के निमार्ण कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी भजन लाल चौक पर जनसेवा एवं जनसुविधाओं को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व सांसद चौधरी कुलदीप बिश्नोई के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर आमजन को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य क्षेत्र में जनसुविधाओं का विस्तार करने के साथ लोगों को बेहतर माहौल उपलब्ध करवाना है। कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से पात्र लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोडऩे तथा जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर भी चर्चा की गई। विधायक पनिहार ने कहा कि इस अभियान के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न जनहित के विषयों को प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने और पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर चेयरमैन ब्लॉक समिति हिसार द्वितीय अजय गावड़, चेयरमैन मार्केट कमेटी रविंद्र रोकी, आर्य नगर मंडल अध्यक्ष भूप सिंह खिचड़, आजाद नगर मंडल अध्यक्ष सुमन कस्वां, स्याहड़वा मंडल अध्यक्ष प्रदीप जांगड़ा, हनुमान वर्मा, मंजू पूनिया, पीरथी सिंह खिचड़, चरण सिंह नागर, बलजीत रूहल सहित नलवा हलके के सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन (22 डीआईपीआरओ फोटो 03 से 07) : कार्यक्रम में उपस्थित विधायक रणधीर पनिहार।
Uklana, Hissar | Sep 22, 2026