नशे के खिलाफ हांसी पुलिस की लगातार कार्रवाई, खेड़ी जालब में डॉग स्क्वायड के साथ चलाया सर्च अभियान
पुलिस चौकी खेड़ी चौपटा की टीम ने संदिग्ध ठिकानों पर की जांच, नशे से जुड़े संभावित स्थानों को किया चेक
हांसी। पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिले में नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाए जा रहे हैं। नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा नशे से जुड़े संभावित ठिकानों की जांच के लिए पुलिस टीमें लगातार अभियान चला रही हैं।
उप नि विनोद कुमार ने जानकारी दी की पुलिस चौकी खेड़ी चौपटा की टीम द्वारा डॉग स्क्वायड टीम के साथ गांव खेड़ी जालब में सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने गांव में विभिन्न संदिग्ध ठिकानों एवं संभावित स्थानों पर रेड कर गहनता से जांच की। डॉग स्क्वायड की सहायता से भी संदिग्ध स्थानों को चेक किया गया, ताकि नशीले पदार्थों से संबंधित किसी भी प्रकार की गतिविधि का पता लगाया जा सके।
सर्च अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी गई। पुलिस का उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों पर शिकंजा कसने के साथ-साथ नशीले पदार्थों की उपलब्धता को रोकना और युवाओं को नशे से दूर रखना है।
हांसी पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान को लगातार प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न गांवों एवं क्षेत्रों में संदिग्ध स्थानों को चिन्हित कर सर्च अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों के दौरान पुलिस टीमों द्वारा स्थानीय स्तर पर भी निगरानी बढ़ाई जा रही है, ताकि नशे से जुड़ी गतिविधियों पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि नशे की बिक्री, सप्लाई या अन्य किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। आमजन के सहयोग से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
हांसी पुलिस का संदेश स्पष्ट है—नशे के खिलाफ अभियान केवल पुलिस की कार्रवाई नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार सर्च अभियान चलाकर नशा तस्करी एवं इससे जुड़ी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
Uklana, Hissar | Sep 22, 2026