सेवा संकल्प अभियान के तहत किलोई गांव में आयोजित किया गया सेवा सेतु शिविर- उपायुक्त सतबीर सिंह
- 23 सितम्बर को समरगोपालपुर कलां में आयोजित होगा सेवा सेतु शिविर
- पात्र नागरिक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का शिविर में पहुंचकर उठाए लाभ
रोहतक, 22 सितंबर : उपायुक्त सतबीर सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत खंड स्तर, नगर निगम स्तर पर सेवा सेतु अभियान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 23 सितम्बर को गांव- समरगोपालपुर कलां स्थित राजपूत धर्मशाला में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। सभी पात्र नागरिक इस शिविर में पहुंचकर सरकार की सभी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाए।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे सेवा सेतु शिविरों में सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा सेवाओं का मौके पर लाभार्थियों को लाभ दिया जा रहा है। यह शिविर 15 अक्तूबर 2026 तक लगाए जाएंगे। इसी कड़ी में आज गांव किलोई में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया, जिसमें संबंधित गांवों के नागरिकों को पात्रता के अनुसार योजनाओं का मौके पर लाभ दिया गया। संबंधित विभागों द्वारा इस शिविर में स्टॉल लगाकर विभाग की योजनाओं व सेवाओं का मौके पर लाभ प्रदान किया गया।
उपायुक्त सतबीर सिंह ने कहा है कि 24, 25 एवं 26 सितम्बर को नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों के लिए स्थानीय मदनलाल धींगड़ा, सामुदायिक केंद्र में सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शहरवासी इन शिविरों में पहुंचकर पात्रता के अनुसार सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सेवाओं का लाभ उठाए। इसी तरह लाखनमाजरा खंड के गांवों के लिए 28 सितम्बर को लाखनमाजरा स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, 29 सितम्बर को चिड़ी स्थित पंचायत भवन तथा 30 सितम्बर को गांव चांदी स्थित भाटिया धर्मशाला में सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे।
फोटो- 0012 से 0020
----00000000----
Uklana, Hissar | Sep 22, 2026