Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Odisha
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
adhimachali73
Previous slide
Next slide
मुख्यमंत्री के भटियात विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों का जायजा लेते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी, एसडीएम मनीष सोनी तथा अन्य अधिकारी व स्थानीय पंचायत प्रतिनिधीगण।
Chamba, Chamba
| Oct 31, 2026
MORE NEWS
बंजवार स्कूल के विद्यार्थियों ने सीखी बैंकिंग की कार्यप्रणाली, तीन दिवसीय OJT प्रशिक्षण शुरू Suneel Pahadi ✍️ चम्बा (हिमाचल प्रदेश): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंजवार के कक्षा नौवीं के आईटी–आईटीईएस (IT–ITeS) व्यावसायिक ट्रेड के विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में तीन दिवसीय ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (OJT) के लिए भेजा गया है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ वास्तविक कार्यक्षेत्र का अनुभव प्रदान करना और उन्हें व्यावहारिक कौशल से परिचित करवाना है। विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत AISECT (All India Society for Electronics and Computer Technology) प्रशिक्षण संस्था के माध्यम से विद्यार्थियों को तकनीकी एवं रोजगारपरक शिक्षा प्रदान की जा रही है। आईटी–आईटीईएस ट्रेड की व्यावसायिक प्रशिक्षक पूजा देवी द्वारा विद्यार्थियों को नियमित कक्षा शिक्षण के साथ विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों एवं कार्यक्षेत्र से जुड़े प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विद्यार्थियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण के लिए पंजाब नेशनल बैंक भेजा गया है। प्रशिक्षण से पहले विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म, पहचान पत्र, नोटबुक एवं पेन के साथ निर्धारित समय पर पहुंचने तथा अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण के दौरान बैंक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बैंक की कार्यप्रणाली, विभिन्न बैंकिंग सेवाओं और वित्तीय जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। विद्यार्थियों ने कृषि ऋण, शिक्षा ऋण सहित अन्य बैंकिंग ऋण सुविधाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की। इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को भविष्य में रोजगार एवं व्यावसायिक क्षेत्र की चुनौतियों को समझने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण अनुभव प्रदान करते हैं। रिपोर्ट: सुनील पहाड़ी पहाड़ी न्यूज़ | चम्बा, हिमाचल प्रदेश
Chamba, Chamba | Oct 31, 2026
मिनर्वा पब्लिक स्कूल सलूणी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित, नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन Suneel Pahadi ✍️ सलूणी (चंबा): मिनर्वा पब्लिक स्कूल सलूणी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में नन्हे-मुन्ने होनहार बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर विद्यार्थियों की प्रतिभा और उपलब्धियों को सम्मानित करने के साथ-साथ मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें शिक्षा एवं अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पहाड़ी न्यूज़ | सुनील पहाड़ी #MinervaPublicSchool #Salooni #AnnualFunction #PrizeDistribution #ChambaNews #PahadiNews
Chamba, Chamba | Oct 31, 2026
मिनर्वा पब्लिक स्कूल सलूणी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित, मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित Suneel Pahadi ✍️ सलूणी (चंबा): मिनर्वा पब्लिक स्कूल सलूणी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सलूणी पंचायत प्रधान श्री मदन मोहन शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर खरल पंचायत प्रधान देसराज वर्मा, खेमराज और संदीप ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन में मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पहाड़ी न्यूज़ | सुनील पहाड़ी #Salooni #MinervaPublicSchool #ChambaNews #PahadiNews
Chamba, Chamba | Oct 31, 2026
जिला चम्बा में “सुरक्षित बचपन अभियान” के प्रथम चरण का समापन, चार जागरूकता शिविर आयोजित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्बा द्वारा सप्ताहव्यापी गहन जागरूकता अभियान “सुरक्षित बचपन अभियान” के प्रथम चरण का समापन दिनांक 31 अक्टूबर, 2026 को चार जागरूकता शिविरों के आयोजन के साथ किया गया। ये शिविर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, करियां; राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, मेहला; राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, तीसा तथा गुरु नानक पब्लिक स्कूल, डलहौजी में आयोजित किए गए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, करियां तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, मेहला में आयोजित दोनों शिविरों का संचालन श्री एकांश कपिल, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्बा द्वारा किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, तीसा में आयोजित शिविर का संचालन श्री सुमित ठाकुर, सिविल जज-कम-ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, तीसा तथा गुरु नानक पब्लिक स्कूल, डलहौजी में आयोजित शिविर का संचालन श्रीमती मेघा शर्मा, सिविल जज-कम-ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, डलहौजी द्वारा किया गया। शिविरों के दौरान विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, बाल संरक्षण तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (POCSO Act) के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के शोषण की पहचान करने, उससे बचाव के उपाय अपनाने, व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना समय पर संबंधित प्राधिकारियों को देने के महत्व के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त, ऑनलाइन सुरक्षा, डिजिटल माध्यमों के जिम्मेदार उपयोग तथा साइबर खतरों से बचाव के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों को शिकायत दर्ज करवाने के उपलब्ध माध्यमों, चाइल्ड हेल्पलाइन सेवाओं, निःशुल्क विधिक सहायता तथा विधिक सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से उपलब्ध बाल-अनुकूल विधिक सेवाओं के बारे में भी अवगत करवाया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए सुरक्षित एवं संरक्षणपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने में अभिभावकों, शिक्षकों तथा समाज की सामूहिक भूमिका के महत्व पर भी बल दिया गया। अभियान का प्रथम चरण राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) तथा हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (HPSLSA) के निर्देशों के अनुरूप सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों में उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रत्येक बच्चे के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं संरक्षणपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में सामूहिक प्रयासों को सुदृढ़ करना है।
Chamba, Chamba | Oct 31, 2026
चुवाड़ी/चंबा 31 अक्टूबर 2026, मुखयमंत्री के जिला चंबा में प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों बारे चुवाड़ी मे बैठक आयोजित, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बैठक की अध्यक्षता, मुखयमंत्री के जिला चंबा के विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रमों की तैयारियों बारे उपमंडल मुख्यालय चुवाड़ी मे एक बैठक का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता मे आयोजित इस बैठक मे मुख्यमंत्री के जिला चंबा के आगामी संभावित कार्यक्रमों के दौरान जनसभा आयोजन के अतिरिक्त यतायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल तथा लोगों की आवाजाही इत्यादि से संबंधित सुविधाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए के मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में यातायात व पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि कार्यक्रमों में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने निर्वाद विद्युत आपूर्ति, पर्याप्त स्वच्छ पेयजल सुविधा सुनिश्चित करने सुनिश्चित करने बारे भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान जनसभा स्थल, सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम तथा विभिन्न शिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों से संवाद करने वारे भी विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य वन निगम के निदेशक कृष्ण चंद चेला, एपीएमसी के अध्यक्ष ललित ठाकुर, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सुनाभ सिंह पठानीया, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, एसडीएम मुनीष सोनी, डीएसपी शेर सिंह, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग जीत सिंह ठाकुर, जल शक्ति विभाग राजेश मोगरा, एचपीएसईबीएल राजीव ठाकुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग नरेंद्र चौधरी जलशक्ति विभाग राकेश ठाकुर, उच्च शिक्षा विकास महाजन, उपनिदेशक कृषि भुपेन्द्र तथा डीडीएम(एचआरटीसी) शुगल सिंह भी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त बैठक में एडीएम भरमौर, एसडीम चुराह राजेश जरयाल, एसडीएम चंबा चिराग शर्मा वर्चुअल मध्यम से उपस्थित रहे। #Chamba #bhatiyaat #Himachal #Pradesh #post #highlight
Chamba, Chamba | Oct 31, 2026
Him Drishti TV Chamba #मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के चुराह दौरे को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से तैय्यार के शॉट्स। बाइट: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव यशवंत सिंह खन्ना की बाइट। एंकर: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 4 नवंबर को चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री इस दौरान चुराह विधानसभा क्षेत्र में रात्रि ठहराव भी करेंगे और क्षेत्र की समस्याओं को नजदीक से जानने के साथ ही लोगों से सीधा संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वॉयस ओवर, #इस संबंध में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव यशवंत सिंह खन्ना ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का 4 नवंबर को चुराह विधानसभा क्षेत्र का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरे को लेकर पार्टी की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि चुराह क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों की समस्याएं और लोगों की मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएंगी, ताकि उनका समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इसके लिए क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर मांग पत्र भी तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान चुराह विधानसभा क्षेत्र में रात्रि ठहराव करेंगे। इस दौरान वह क्षेत्र की परिस्थितियों और विकास कार्यों की जानकारी लेने के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं से भी रूबरू होंगे। ऐसे में मुख्यमंत्री का यह दौरा चुराह क्षेत्र के विकास और लंबित समस्याओं के समाधान के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बाइट: यशवंत सिंह खन्ना, प्रदेश महासचिव, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी।
Chamba, Chamba | Oct 31, 2026
मुख्यमंत्री सुक्खू के चुराह दौरे को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारियां, 4 नवंबर को करेंगे रात्रि ठहराव क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों का लेंगे जायजा, आम जनता से करेंगे सीधा संवाद चंबा। 31 अक्टूबर 2026 हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 4 नवंबर को चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र के प्रस्तावित दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री का चुराह में रात्रि ठहराव भी प्रस्तावित है। ऐसे में इस दौरे को क्षेत्र के विकास और लंबे समय से लंबित जनसमस्याओं के समाधान की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव यशवंत सिंह खन्ना ने पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पार्टी की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि चुराह विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों की समस्याओं, जनहित से जुड़े मुद्दों और लोगों की मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। मांग पत्र के माध्यम से उठेंगी क्षेत्र की समस्याएं यशवंत सिंह खन्ना ने बताया कि चुराह क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और विकास संबंधी मांगों को लेकर एक विस्तृत मांग पत्र तैयार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों को मुख्यमंत्री के ध्यान में लाकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाना है। रात्रि ठहराव के दौरान जनता से होगा सीधा संवाद मुख्यमंत्री का चुराह विधानसभा क्षेत्र में रात्रि ठहराव इस दौरे का विशेष पहलू रहेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, विकास कार्यों और आम जनता की समस्याओं को नजदीक से जानेंगे। साथ ही लोगों से सीधा संवाद कर उनकी अपेक्षाओं और मांगों को सुनेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। पार्टी स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अब क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा चुराह की विकास संबंधी आवश्यकताओं और लंबित समस्याओं के समाधान के लिए नई दिशा प्रदान करेगा। बाइट: यशवंत सिंह खन्ना, प्रदेश महासचिव, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी। #Yaswantsinghkhana Tribal Live News सच के साथ, निडर, निष्पक्ष और बेखौफ।
Chamba, Chamba | Oct 31, 2026
मुख्यमंत्री के चंबा दौरे की तैयारियों को लेकर चुवाड़ी में बैठक, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने दिए अधिकारियों को निर्देश यातायात, पार्किंग, पेयजल और निर्बाध बिजली व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस; जनसभाओं और ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की तैयारियों पर भी हुई चर्चा चुवाड़ी/चंबा, 31 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के जिला चंबा के विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को उपमंडल मुख्यालय चुवाड़ी में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जनसभाओं के आयोजन, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता तथा कार्यक्रमों में पहुंचने वाले लोगों की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए, ताकि कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति और पर्याप्त स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जनसभा स्थलों की व्यवस्था, ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के साथ मुख्यमंत्री के प्रस्तावित संवाद कार्यक्रम को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को अपने-अपने विभागों से संबंधित तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य वन निगम के निदेशक कृष्ण चंद चेला, एपीएमसी अध्यक्ष ललित ठाकुर, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनाभ सिंह पठानिया सहित लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत, शिक्षा, कृषि और परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त एडीएम भरमौर, एसडीएम चुराह राजेश जरयाल तथा एसडीएम चंबा चिराग शर्मा वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित चंबा प्रवास को लेकर आयोजित इस बैठक में प्रशासनिक तैयारियों को प्रभावी बनाने और आम जनता की सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया। Tribal Live News The Voice of tribal
Chamba, Chamba | Oct 31, 2026