Public App Logo
Profile Picture

Chamba Valley News

@adhimachali73
43Followers
0Following
प्रेस विज्ञप्ति👉

MY Bharat Chamba द्वारा विशेष ग्राम सभा एवं गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान आयोजित

चंबा, 2 अक्टूबर 2026:
MY Bharat Chamba, हिमाचल प्रदेश द्वारा युवक मंडल बरड़का के सहयोग से ग्राम पंचायत मेहला में गांधी जयंती के अवसर पर “विशेष ग्राम सभा : गांधी जयंती सुधार उत्सव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मेहला की प्रधान श्रीमती राधा देवी की उपस्थिति एवं सहभागिता रही।

इस अवसर पर विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई, जिसमें स्वच्छता, स्वास्थ्य, पोषण एवं जनभागीदारी से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत मेहला में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया तथा लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके स्वच्छता, अहिंसा और जनसेवा के संदेश को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

इस दौरान स्थानीय लोगों के लिए चिकित्सा जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य संबंधी प्राथमिक जांच एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही पोषण अभियान के अंतर्गत जागरूकता सत्र आयोजित कर संतुलित आहार, पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं एवं ग्रामीणों की सहभागिता रही। MY Bharat Chamba द्वारा युवाओं को समुदाय आधारित गतिविधियों से जोड़ते हुए स्वच्छता, स्वास्थ्य, पोषण एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।
Video 1
Video 2
पहाड़ी डॉग
चुराह के कोटि से लोकतंत्र बचाओ अभियान का आगाज
गांधी जयंती पर कांग्रेस का जनआंदोलन का ऐलान, संविधान और मताधिकार की रक्षा का संकल्प
चम्बा, 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा ने चुराह विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण गांव कोटि से “लोकतंत्र बचाओ अभियान” का आगाज किया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव मनमोहन कटोच तथा प्रदेश महासचिव बलविंदर सिंह बबलू ने महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन, संघर्ष और आदर्शों को याद किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य, अहिंसा, स्वराज और जनभागीदारी के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया, जबकि शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की।
जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कहा कि महात्मा गांधी जी का ग्राम स्वराज लोकतंत्र की उस अवधारणा का प्रतीक था, जिसमें गांव आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और जनभागीदारी वाली लोकतांत्रिक इकाइयों के रूप में विकसित हों। उन्होंने कहा कि गांधी जी के सत्य, अहिंसा और जनशक्ति के रास्ते पर चलते हुए लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए व्यापक जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कोटि से “लोकतंत्र बचाओ मार्च” का शुभारंभ किया गया है और पूरे सप्ताह चम्बा जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में लोकतंत्र एवं मताधिकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कहा कि “वोट जनता का अधिकार है और लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।” उन्होंने कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे कथित “वोट चोरी” के मुद्दे का उल्लेख करते हुए कहा कि मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं और बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम प्रभावित होने के आरोपों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच होनी चाहिए। कांग्रेस द्वारा 13 करोड़ मतदाताओं के कथित रूप से वंचित किए जाने का दावा भी उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 326 वयस्क मताधिकार के आधार पर लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों का संवैधानिक आधार प्रदान करता है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर उन्होंने तीखा राजनीतिक आरोप लगाते हुए कहा, “ज्ञानेश कुमार मोदी-शाह के पिंजरे का तोता हैं और उन्हें तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए।” उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता, स्वायत्तता और चुनावी प्रक्रिया में जनता के विश्वास से जुड़े सवालों का पारदर्शी तरीके से जवाब मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि “वोट चोरी देश के माथे पर कलंक है, जिसे जनता कभी माफ नहीं करेगी।” कांग्रेस लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से जनता के बीच जाकर संविधान, मताधिकार और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए अभियान को आगे बढ़ाएगी।
एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से जनशक्ति को परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बनाया था। उसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों और मताधिकार के प्रति जागरूक करेंगे।
कार्यक्रम में ये पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव एवं चुराह कांग्रेस नेता यशवंत खन्ना, चुराह विधानसभा प्रभारी करतार सिंह, सह-प्रभारी हंसदीन, सेवादल अध्यक्ष महासू राम सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान “लोकतंत्र बचाओ—देश बचाओ”, “मेरा वोट—मेरा अधिकार” और “वोट बचाओ—देश बचाओ” जैसे नारों के साथ अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा केवल राजनीतिक दलों की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। गांधी जी के सत्य, अहिंसा और ग्राम स्वराज के सिद्धांतों को आधार बनाकर यह अभियान शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आगे जारी रहेगा।
Video 5
देखिए भाई ढोलियों का कमाल यह ढोली छिंज मेलों के लिए  हिमाचल प्रदेश में प्रसिद्ध हैं
Video 7
यह वह जगह है जहां सेवा नदी और रावी नदी आपस में मिलती है
*चुराह के बोंदेडी PHC में गर्भवती और बुजुर्ग महिलाओं को मिली बैठने की सुविधा, Greenko ने दान किया फर्नीचर*

चुराह उपमंडल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) बोंदेडी में उपचार के लिए आने वाली गर्भवती, बुजुर्ग महिलाओं और अन्य मरीजों को अब बैठने की बेहतर सुविधा मिलेगी। *जानकारी के अनुसार अस्पताल में बैठने की उचित व्यवस्था न होने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। विशेषकर गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को घंटों खड़े रहना पड़ता था।*
*मरीजों की इस समस्या को देखते हुए Greenko कंपनी ने अपने सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत PHC बोंदेडी को स्टील बेंच और कुर्सियां दान की हैं*। इस फर्नीचर से अस्पताल के प्रतीक्षालय में मरीजों और तीमारदारों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था हो गई है। इसके अलावा PHC में मरीजों की चिकित्सा जांच, उन्हें बैठाने अथवा लेटाने तथा एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने में भी सुविधा मिलेगी। डिस्पेंसरी और मेडिकल रूम में फर्नीचर उपलब्ध होने से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि Greenko कंपनी द्वारा क्षेत्र में लगातार सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। पिछले वर्ष भी कंपनी ने स्थानीय स्कूल के लिए 50 बेंच दान किए थे। इस नेक पहल पर PHC बोंदेडी के प्रभारी व स्टाफ, संबंधित तीन पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों ने Greenko कंपनी का आभार व्यक्त किया है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि कंपनी का यह सहयोग अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य माहौल बनाने और मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। विभाग ने स्थानीय समुदाय की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता की सराहना की।
होटल मेडिकल रिसर्च यूनिवर्सिटी मंडी (अमरु ) की निरीक्षण टीम ने पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चम्बा में माइक्रोबायोलॉजी पीजी कोर्स तीन सीटों से संबंधित व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।
निरीक्षण टीम में डॉ. सीमा देवी (अमरु ) शामिल रहीं। 
इस अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चम्बा के प्राचार्य कम डीन डॉ. पंकज गुप्ता भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
डॉ. पंकज गुप्ता ने निरीक्षण टीम का स्वागत किया, माइक्रोबायोलॉजी पीजी कोर्स से संबंधित कक्षाओं,  प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, शिक्षण व्यवस्था, व्यावहारिक प्रशिक्षण सुविधाओं, आवश्यक अभिलेखों एवं अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। 
इस दौरान निरीक्षण टीम ने कॉलेज प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की,

प्राचार्य कम डीन डॉ. पंकज गुप्ता ने निरीक्षण टीम को महाविद्यालय एवं अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं तथा विद्यार्थियों के प्रशिक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने टीम का स्वागत करते हुए कहा कि संस्थान में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
निरीक्षण टीम ने संस्थान की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की। अमरु टीम का यह निरीक्षण पीजी कोर्स की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।
इस मौके पर माइक्रोबायोलॉजी विभागध्यक्ष डॉ श्रीधर राव, गजन ठाकुर  सहित अन्य मौजूद रहें।
चंबा: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा मेडिकल लैबोरेटरी तकनीशियन ग्रेड-2 के 18 पदों को बैचवाइज आधार पर भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से प्रेस नोट जारी कर पात्र अभ्यर्थियों को अपने नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज एवं सत्यापित करवाने का आग्रह किया गया है।
जारी सूचना के अनुसार कुल 18 रिक्त पदों में सामान्य वर्ग (यूआर) के 9 पद, सामान्य वर्ग (ईडब्ल्यूएस) का 1 पद, सामान्य वर्ग (डब्ल्यूएफएफ) का 1 पद, अनुसूचित जाति (यूआर) के 5 पद तथा अनुसूचित जनजाति (यूआर) के 2 पद शामिल हैं।
विभाग द्वारा निर्धारित बैच वर्ष के अनुसार अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया के लिए प्रायोजित किया जाएगा। सामान्य वर्ग (यूआर) के लिए दिसंबर 2012, ईडब्ल्यूएस के लिए दिसंबर 2015, डब्ल्यूएफएफ के लिए दिसंबर 2025, एससी (यूआर) के लिए दिसंबर 2021 तथा एसटी (यूआर) के लिए दिसंबर 2022 बैच निर्धारित किए गए हैं।
प्रेस नोट में बताया गया है कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि 10 अक्टूबर 2026 तक संबंधित रोजगार कार्यालय में अपना पंजीकरण एवं नाम की पुष्टि अवश्य कर लें। निर्धारित अवधि के भीतर पंजीकरण अथवा सत्यापन न करवाने की स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की स्वयं होगी।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयन प्रक्रिया संबंधित रोजगार कार्यालय के माध्यम से लागू नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार संपन्न की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय चंबा के दूरभाष नंबर 01899-222209 पर संपर्क कर सकते हैं।

बाइट निशान कुमार JOA IT जिला रोजगार कार्यालय चंबा।
चंबा। पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा के ऑर्थो ऑपरेशन थिएटर में अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन का शुभारंभ किया गया। इस नई मशीन के शुरू होने से हड्डी एवं जोड़ संबंधी जटिल ऑपरेशनों में चिकित्सकों को अधिक सटीकता के साथ कार्य करने में सहायता मिलेगी तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
मेडिकल कॉलेज चंबा के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि अस्पताल में लगातार आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में ऑर्थो ऑपरेशन थिएटर में नई सी-आर्म मशीन स्थापित की गई है, जिससे मरीजों को अब उन्नत तकनीक आधारित उपचार का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का उद्देश्य जिला चंबा के लोगों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
हड्डी रोग विभाग के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि सी-आर्म मशीन ऑपरेशन के दौरान शरीर के अंदर की हड्डियों और जोड़ों की वास्तविक समय (रियल टाइम) में स्पष्ट तस्वीर उपलब्ध कराती है। इससे फ्रैक्चर, ट्रॉमा, रीढ़ की हड्डी और अन्य जटिल ऑर्थोपेडिक सर्जरी अधिक सटीक और सुरक्षित तरीके से की जा सकती हैं।
उन्होंने कहा कि नई मशीन की मदद से ऑपरेशन का समय कम होगा, सर्जरी की गुणवत्ता में सुधार आएगा तथा मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने में भी सहायता मिलेगी। इसके साथ ही कई मामलों में मरीजों को बड़े चिकित्सा संस्थानों का रुख करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और उन्हें यह सुविधा चंबा में ही उपलब्ध हो सकेगी।
अस्पताल प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि नई सी-आर्म मशीन के संचालन से जिले के हजारों मरीजों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा तथा मेडिकल कॉलेज चंबा की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

बाइट डॉ प्रदीप सिंह एमएस मेडिकल कॉलेज चंबा।

बाइट डॉ मानिक सहगल हेड ऑफ डिपार्टमेंट हड्डी रोग विशेषज्ञ।
S O HRTC पर कार्रवाई न होने से संघ ने एक बार फिर प्रदर्शन किया और निगम प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की जाए
चंबा। भरमौर विधानसभा क्षेत्र के तहत जिला चंबा के अंतिम गांव कुगती का लाल देसी राजमाह अपने स्वाद और गुणवत्ता के कारण देशभर में पहचान बना चुका है। कुगती के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में उगाया जाने वाला राजमाह दिल्ली, पंजाब और अन्य राज्यों तक पहुंचता है, जहां इसकी भारी मांग रहती है।
हालांकि राजमाह की खेती किसानों के लिए आसान नहीं है। बर्फीले और दुर्गम क्षेत्र में किसानों को बीज बोने से लेकर फसल तैयार होने तक लगातार मेहनत करनी पड़ती है। कुगती जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में खेती का मौसम सीमित होता है और फसल को तैयार होने में कई महीने लग जाते हैं। यहां के किसान मार्च-अप्रैल में राजमाह की बुवाई करते हैं, जबकि फसल सितंबर-अक्टूबर में तैयार होती है।
स्थानीय किसानों का कहना है कि इस वर्ष अधिक बारिश के कारण राजमाह की फसल पर असर पड़ा है। लगातार नमी और मौसम में बदलाव से उत्पादन में कमी आने की आशंका बनी हुई है। कई स्थानों पर फसल को नुकसान भी पहुंचा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। इसके बावजूद किसान उम्मीद लगाए बैठे हैं कि मौसम के अंतिम चरण में परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो उन्हें बेहतर उत्पादन मिल सकेगा।
कुगती क्षेत्र के किसानों की आजीविका में राजमाह की खेती महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। समय के साथ यहां के खेती के पैटर्न में भी बदलाव आया है और राजमाह नकदी फसल के रूप में उभरकर सामने आया है। शोध अध्ययनों के अनुसार कुगती क्षेत्र में राजमाह का क्षेत्रफल लगातार बढ़ा है, क्योंकि यह किसानों को अन्य पारंपरिक फसलों की तुलना में बेहतर आय प्रदान करता है।
किसानों का कहना है कि यदि मौसम का साथ मिला और सरकार की ओर से विपणन तथा परिवहन सुविधाओं को और मजबूत किया गया तो कुगती का राजमाह भविष्य में भी देशभर के बाजारों में अपनी विशेष पहचान बनाए रखेगा।

बाइट स्थानीय निवासी।
*जम्मू-कश्मीर: कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने सहकर्मियों को मारी गोली, कंपनी कमांडर समेत चार की मौत*

*जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सीआईएसएफ के एक जवान ने कहासुनी के बाद अपने साथियों पर गोलियां दाग दीं। इसमें एक कंपनी कमांडर सहित चार की मौत हो गई। आरोपी जवान हिरासत में है।*

हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे कठुआ जिले के हट्ट माश्का गांव में सेवा-2 हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के हेड कांस्टेबल अवधेश सिंह ने छुट्टी के विवाद में मंगलवार शाम करीब 7:00 बजे कैंप में फायरिंग शुरू कर दी। एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के अनुसार गोली लगने से असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडेय, सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल रफीक अहमद और कांस्टेबल संदीप कुमार की मौत हो गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी अवधेश सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि लंबे समय से छुट्टी के लिए आवेदन कर रहा था। लेकिन किसी न किसी कारण से छुट्टी रद कर दी जा रही थी। मंगलवार को भी छुट्टी को लेकर ही विवाद शुरू हुआ। गुस्से में आकर उसने शाम 7:00 बजे सर्विस राइफल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

गोली लगने से असिस्टेंट कमांडेंट एवं कंपनी कमांडर अंकित कुमार पांडेय, सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल रफीक अहमद और कांस्टेबल संदीप घायल हो गए। *गंभीर हालत में सभी को हिमाचल के चंबा जिला स्थित राष्ट्रीय जलविद्युत निगम लिमिटेड (एनएचपीसी) के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया*। सभी के शवों को हट्ट माश्का से सटे हिमाचल के एनएचपीसी की दूसरी परियोजना के खैरी अस्पताल में शिफ्ट करवा दिया गया है।

*अवधेश के पास थीं 150 राउंड गोलियां*

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सूत्रों व पुलिस के अनुसार आरोपी हेड कांस्टेबल अवधेश सिंह ने एके-47 राइफल से फायरिंग की है। उसके पास 150 राउंड गोलियां थीं। गुस्से में आकर उसने अंधाधुंध फायरिंग की। इस बीच सामने जो आया उसे निशाना बनाया। विवाद की शुरुआत असिस्टेंट कमांडेंट एवं कंपनी कमांडर अंकित कुमार पांडेय से हुई थी। सूत्रों के अनुसार अवधेश सिंह 2009 में सीआईएसएफ में भर्ती हुआ था।
Video 16
पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा को सोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठी खबरों के जरिए बदनाम करने वालों के खिलाफ अब कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता और प्रवक्ता डॉ. माणिक सहगल ने आज एक संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि हाल ही में किसी निजी अस्पताल से जुड़े करीब सात साल पुराने मामले के उपभोक्ता आयोग के फैसले को कुछ असामाजिक तत्वों और सोशल मीडिया पेजों द्वारा चम्बा मेडिकल कॉलेज से जोड़कर प्रचारित किया गया, जो कि पूरी तरह तथ्यहीन और भ्रामक है। उन्होंने कहा कि संस्थान का पक्ष जाने बिना और तथ्यों की पुष्टि किए बिना सीधे तौर पर अस्पताल और डॉक्टरों की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज चम्बा पहले से ही स्टाफ की कमी से जूझ रहा है और ऐसे नकारात्मक व प्रायोजित दुष्प्रचार के कारण विशेषज्ञ डॉक्टर यहां सेवाएं देने से कतराते हैं, जिससे सीधे तौर पर जिले की जनता को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती हैं। लगातार हो रहे ऐसे आधारहीन हमलों को देखते हुए सभी डॉक्टरों ने एकजुट होकर कड़ा रोष जताया है और इस संदर्भ में हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन उपायुक्त चम्बा तथा जिला लोक संपर्क अधिकारी को भेजा जा रहा है, ताकि झूठी और भ्रामक पोस्ट डालने वाले सोशल मीडिया हैंडल्स की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी खबर को सांझा करने से पहले अस्पताल के अधिकृत प्रवक्ताओं या प्रबंधन से तथ्यों की पुष्टि अवश्य कर लें, अन्यथा बिना सत्यापन गलत जानकारी फैलाकर संस्थान की गरिमा को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रदीप सिंह भी मौजूद रहे।
 <nis:link nis:type=tag nis:id=medical nis:value=Medical nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=college nis:value=College nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chamba nis:value=Chamba nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachal nis:value=Himachal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pradesh nis:value=Pradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=post nis:value=post nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight nis:value=highlight nis:enabled=true nis:link/>
चुराह में पहली बार जिला स्तरीय गांधी जयंती पर ‘ग्रामीण स्वराज—लोकतंत्र की बुनियाद’ पर होगी संगोष्ठी
चम्बा, 30 सितम्बर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा द्वारा इस वर्ष जिला स्तरीय गांधी जयंती कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र चुराह के कोटी में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान “ग्रामीण स्वराज—लोकतंत्र की बुनियाद” विषय पर विशेष संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।
जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने बताया कि जिला चम्बा में पहली बार जिला स्तरीय गांधी जयंती कार्यक्रम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र चुराह के कोटी में आयोजित किया जा रहा है। यह चुराह विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्वराज महात्मा गांधी जी के भारत के सपने का महत्वपूर्ण आधार था। गांधी जी ऐसे भारत की कल्पना करते थे, जहां गांव आत्मनिर्भर हों, स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने की क्षमता मजबूत हो और आम जनता लोकतांत्रिक व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी निभाए। आज भी ग्रामीण स्वराज, पंचायतों की मजबूती, जनभागीदारी और लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण के संदर्भ में गांधी जी के विचार प्रासंगिक हैं।
स्वतंत्रता आंदोलन से ग्रामीण स्वराज तक होगी चर्चा
इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में देश की आजादी के आंदोलन से लेकर महात्मा गांधी जी के आदर्शों, सत्य और अहिंसा, ग्रामीण स्वराज, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव तथा गांधी जी के भारत के सपने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस प्रभारी श्री कर्ण सिंह पठानिया, महासचिव प्रभारी श्री मनमोहन कटोच तथा महासचिव प्रभारी श्री बलविंदर सिंह बबलू विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कहा कि गांधी जयंती केवल महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि देने का अवसर नहीं, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को वर्तमान सामाजिक एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़कर देखने का अवसर भी है। गांवों की मजबूती, जनभागीदारी और स्थानीय स्वशासन लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के महत्वपूर्ण आधार हैं।
जिला पदाधिकारियों एवं ब्लॉक अध्यक्षों से विशेष आग्रह
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, जिला कार्यकारिणी के सदस्यों, जिला चम्बा के सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों एवं उनकी कार्यकारिणियों से विशेष निवेदन किया है कि वे इस महत्वपूर्ण जिला स्तरीय कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं।
उन्होंने विधानसभा क्षेत्र चुराह के सभी 12 ज़ोन अध्यक्षों एवं उनकी कार्यकारिणियों, पंचायत कांग्रेस अध्यक्षों, सभी प्रकोष्ठों एवं विभागों के अध्यक्षों तथा पदाधिकारियों और समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता संगठन की एकजुटता, मजबूती और जनभागीदारी का संदेश देगी।
कार्यक्रम का विवरण
📅 दिनांक: 2 अक्टूबर 2026
⏰ समय: प्रातः 11:00 बजे
📍 स्थान: लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, कोटी, विधानसभा क्षेत्र चुराह
“ग्रामीण स्वराज लोकतंत्र की बुनियाद है—आइए, गांधी जी के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लें।”
रैम्प कार्यक्रम के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

बिलासपुर, 30 सितंबर: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाने तथा उन्हें बाजार में प्रतिस्पर्धी, टिकाऊ एवं आधुनिक व्यावसायिक वातावरण के अनुरूप तैयार करने के उद्देश्य से रैम्प (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के प्रदर्शन को बढ़ाने एवं तेज करने वाला कार्यक्रम) के अंतर्गत बिलासपुर में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का आयोजन उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा नाबार्ड परामर्श सेवाओं (नैबकॉन्स) के सहयोग से किया गया।

कार्यशाला में श्री तिलक, औद्योगिक संवर्धन अधिकारी, जिला उद्योग केंद्र, बिलासपुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान ‘बाजार में सफलता एवं स्थायित्व’ तथा ‘अंतरजाल आधारित वाणिज्य रणनीतियाँ’ जैसे महत्वपूर्ण एवं व्यावहारिक विषयों पर विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दी। विशेषज्ञों ने उद्यमियों को बदलती बाजार आवश्यकताओं को समझने, अपने उत्पादों एवं सेवाओं का प्रभावी विपणन करने तथा अंकीय माध्यमों का उपयोग करके अपने व्यवसाय को व्यापक बाजार तक पहुँचाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

‘अंतरजाल आधारित वाणिज्य रणनीतियाँ’ सत्र के दौरान प्रतिभागियों को अंतरजालीय व्यापार के बढ़ते महत्व, अंकीय मंचों के माध्यम से उत्पादों की बिक्री, अंतरजालीय ग्राहकों तक पहुँच बनाने, अंकीय विपणन, अंतरजालीय व्यापारिक पहचान तथा अंतरजालीय वाणिज्य के माध्यम से व्यवसाय के विस्तार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

उद्यमियों को बताया गया कि अंकीय माध्यमों का सही एवं प्रभावी उपयोग करके वे अपने स्थानीय उत्पादों एवं सेवाओं को स्थानीय बाजार के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों तक भी पहुँचा सकते हैं। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को आधुनिक बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना तथा उन्हें अंकीय एवं अंतरजालीय वाणिज्य माध्यमों के प्रभावी उपयोग के माध्यम से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
Video 20
लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

सड़क सुरक्षा नियमों का प्रभावी पालन और जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर

सड़क सुरक्षा बैठकों में सिविल सोसाइटी की भागीदारी की जाए सुनिश्चित 

चंबा, सितंबर 28

लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा के अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र समिति बैठक का आयोजनआज बचत भवन में किया गया। 
बैठक में विधायक डलहौजी निर्वाचन क्षेत्र डीएस ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। 
डॉ. राजीव भारद्वाज ने जिला में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं एवं किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
लोकसभा सांसद ने सड़क सुरक्षा के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों को और बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा संबंधी बैठकों में सिविल सोसाइटी की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इन बैठकों में गैर-सरकारी संगठनों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों तथा ट्रांसपोर्ट यूनियनों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाना चाहिए ताकि सड़क सुरक्षा से जुड़े जमीनी मुद्दों और सुझावों पर प्रभावी चर्चा हो सके।
उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत लोगों की सुरक्षा को लेकर स्थापित किए जाने वाले क्रैश बैरियर से संबंधित मामले के समाधान का आश्वासन दिया। 
डॉ. राजीव भारद्वाज ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को विशेषकर स्कूल वाहनों में जीपीएस तथा स्पीड गवर्नर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राहवीर प्रधानमंत्री राहत योजना तथा एमएसीटी योजना का भी प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने यह भी कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा हिस्सा मानवीय त्रुटियों से संबंधित है। ऐसे में वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए यातायात नियमों का पालन तथा निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना सुनिश्चित करना चाहिए।
सांसद ने उप मंडलीय प्रबंधक राज्य पथ परिवहन निगम तथा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निजी बसों सहित सार्वजनिक परिवहन वाहनों को निर्धारित स्थानों पर ही यात्रियों को उतारने-चढ़ाने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करवाने को कहा। 
उन्होंने इस दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। 
बैठक में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सड़क सुरक्षा को लेकर जिला में उठाए जा रहे विभिन्न कदमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की । 
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, एसडीएम अनिल भारद्वाज, चिराग शर्मा, राजेश जरयाल, सुरेंद्र कटोच, अजय कुमार सिंह, अधीक्षक अभियंता जीत सिंह ठाकुर, मुख्य चकित्सा अधिकारी जालम सिंह भारद्वाज, एमएस डॉ प्रदीप सिंह, कार्यकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संजीव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
राजकीय महाविद्यालय चम्बा की *हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव समूह- 1 (सृजनात्मकता)* की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित करने के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम के दौरान राजकीय महाविद्यालय चम्बा के प्राचार्य प्रोफेसर राकेश राठौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। 

उक्त जानकारी देते हुए राजकीय महाविद्यालय चम्बा की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव समूह- 1 (सृजनात्मकता)  के टीम प्रभारी प्रोफेसर अविनाश ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय चम्बा की 11 सदस्ययी टीम ने राजीव गाँधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान शिमला में 16 से 18 सितम्बर तक आयोजित *हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव समूह- 1 (सृजनात्मकता)* में विभिन्न सृजनात्मक गतिविधियों में भाग लिया । 
इस युवा उत्सव में प्रदेश भर की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से सम्बद्ध लगभग 60 टीमों के लगभग 600 प्रतिस्पर्धालु छात्र छात्राओं ने भाग लिया । 
इस युवा उत्सव में राजकीय महाविद्यालय चम्बा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने वाग्मिता, वाद विवाद, प्रश्नोत्तरी, रंगोली बनाओ, पोस्टर बनाओ, कार्टून बनाओ, मूर्तिकला, कोलाज बनाओ, स्पॉट पेंटिंग, डिबेट, एलोक्यूशन इत्यादि प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया व बेहतरीन प्रदर्शन किया । 
प्रतियोगिता की सबसे प्रतिष्ठित *प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता* में राजकीय महाविद्यालय चम्बा  ने 60 महाविद्यालयों की टीमों को प्रथम छंटनी राउंड में पछाड़ते हुए अंतिम पांच टीमों में जगह बनाई । 
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का फाइनल राउंड अंतिम पांच टीमों के मध्य मुख्यातिथि के समक्ष आयोजित हुआ । 
इस प्रतियोगिता के अंतिम नतीजों के अनुसार राजकीय महाविद्यालय चम्बा के हितेश कुमार, रोहित कुमार और राहुल देवल की तीन सदस्यीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और पांचो राउंड में बढ़त बनाये रखते हुऐ  140 अंकों के साथ *प्रथम स्थान* प्राप्त किया व विजेता टीम बनी। 
*हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव समूह- 1 (सृजनात्मकता)* के समापन समारोह के मुख्यातिथि माननीय उप-कुलपति हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रोफेसर महावीर सिंह ने टीम को पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्राप्त देकर सम्मानित किया । 
ज्ञात रहे राजकीय महाविद्यालय चम्बा की प्रश्नोत्तरी की टीम हिमाचल प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में आयोजित उक्त युवा उत्सव समूह -1 की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता *प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता* में पिछले कई वर्षो से फाइनल राउंड में पहुंच कर प्रतिभागिता सुनिश्चित करके महाविद्यालय का नाम रोशन कर रही है। 
राजकीय महाविद्यालय चम्बा के प्राचार्य प्रोफेसर राकेश राठौर जी ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं में हितेश कुमार, रोहित कुमार और राहुल देवल को स्मृति चिन्ह, पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया व समस्त टीम को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की सृजनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण एवं समग्र विकास में सहायक सिद्ध होती है । युवा उत्सव समूह एक की टीम ने पिछले करी वर्षों से सराहनीय प्रदर्शन कर रही है जिसके लिए टीम के सभी सदस्य व प्रभारी *प्रोफेसर अविनाश व डॉ शेल्ली महाजन* बधाई के पात्र हैं ।
प्रोफेसर अविनाश के अनुसार उक्त विजेता टीम अब *उत्तर क्षेत्रीय अंतर-विश्वविद्यालय युवा उत्सव* की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी।

इस अवसर पर महाविद्यालय के ग्रेड 1 अधीक्षक श्री मनमोहन सिंह, प्रोफेसर अविनाश व प्रतियोगिता के प्रतिभागियों में हितेश कुमार, रोहित कुमार, राहुल देवल, निखिल गौतम, गौरीती, स्नेहा, शीतल, शिवानी, दीक्षा, रीशु कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाट में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ शुभारंभ

चंबा, 29 सितंबर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाट में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का आयोजन विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य हुसैन शाह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए सेवा भावना के साथ समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को समाजसेवा के साथ-साथ नेतृत्व, अनुशासन, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का अवसर प्रदान करता है।
प्रधानाचार्य ने एनएसएस स्वयंसेवियों को निस्वार्थ सेवाभाव एवं कर्तव्यनिष्ठा को अपने जीवन में अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने स्वयंसेवियों से शिविर के दौरान अनुशासन बनाए रखते हुए सभी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम प्रभारी अनीता नैय्यर ने उपस्थित मुख्यातिथि एवं अन्य स्टाफ सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवियों को अनुशासन में रहकर शिविर की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवी समाजसेवा एवं जागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी तथा एनएसएस स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
Video 24