Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Bhopal
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

News in Chamba

श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा, बिना पंजीकरण यात्रा नहीं

सुरेंद्र ठाकुर 
भरमौर, 5 अगस्त
श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बुधवार को हड़सर से डल झील मणिमहेश तक यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, सुरक्षा, ठहराव स्थल, शौचालय, सफाई व्यवस्था और कूड़ा-कचरा प्रबंधन सहित विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने यात्रा मार्ग पर संचालित दुकानों का भी निरीक्षण किया और दुकानदारों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रा मार्ग पर छोटी पानी की बोतलों तथा नमकीन आदि के छोटे पैकेटों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी, ताकि प्लास्टिक कचरे पर रोक लगाई जा सके और मणिमहेश घाटी की प्राकृतिक सुंदरता व जैव विविधता सुरक्षित रहे।
इसके अलावा उन्होंने संपूर्ण यात्रा मार्ग पर बीड़ी, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं करने के निर्देश भी दिए।
उपायुक्त ने धनछो के समीप दुनाली में पैदल पुल और सड़क की मरम्मत तथा सुंदरासी से ऊपर ग्लेशियर प्वाइंट के सुधार कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए। साथ ही यात्रा मार्ग पर चल रहे अन्य निर्माण कार्यों को भी समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा।
उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा पर निकलने से पहले अनिवार्य रूप से पंजीकरण करवाएं और मौसम की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा शुरू करें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य है और बिना पंजीकरण यात्रा की अनुमति नहीं होगी।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा, एसडीएम अजय कुमार, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

https://we.tl/t-KjfYLnfZLaBzD18z

#ManimaheshYatra2026 #Manimahesh #Bharmour #Chamba #HimachalPradesh #MukeshRepaswal #Pilgrimage #EnvironmentProtection #PlasticFree #TravelUpdate #ChambaNews #HimachalNews #BreakingNews #PangiLiveNews

श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा, बिना पंजीकरण यात्रा नहीं सुरेंद्र ठाकुर भरमौर, 5 अगस्त श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बुधवार को हड़सर से डल झील मणिमहेश तक यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, सुरक्षा, ठहराव स्थल, शौचालय, सफाई व्यवस्था और कूड़ा-कचरा प्रबंधन सहित विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने यात्रा मार्ग पर संचालित दुकानों का भी निरीक्षण किया और दुकानदारों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रा मार्ग पर छोटी पानी की बोतलों तथा नमकीन आदि के छोटे पैकेटों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी, ताकि प्लास्टिक कचरे पर रोक लगाई जा सके और मणिमहेश घाटी की प्राकृतिक सुंदरता व जैव विविधता सुरक्षित रहे। इसके अलावा उन्होंने संपूर्ण यात्रा मार्ग पर बीड़ी, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं करने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने धनछो के समीप दुनाली में पैदल पुल और सड़क की मरम्मत तथा सुंदरासी से ऊपर ग्लेशियर प्वाइंट के सुधार कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए। साथ ही यात्रा मार्ग पर चल रहे अन्य निर्माण कार्यों को भी समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा पर निकलने से पहले अनिवार्य रूप से पंजीकरण करवाएं और मौसम की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा शुरू करें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य है और बिना पंजीकरण यात्रा की अनुमति नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा, एसडीएम अजय कुमार, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। https://we.tl/t-KjfYLnfZLaBzD18z #ManimaheshYatra2026 #Manimahesh #Bharmour #Chamba #HimachalPradesh #MukeshRepaswal #Pilgrimage #EnvironmentProtection #PlasticFree #TravelUpdate #ChambaNews #HimachalNews #BreakingNews #PangiLiveNews

Chamba, Chamba | Aug 5, 2026

बनीखेत में बड़ा हादसा टला: बजरी से लदे टिप्पर का टायर फटा, खड़ी स्कूटी को मारी टक्कर

सुरेंद्र ठाकुर 
चंबा 05 अगस्त 2026
बनीखेत: चंबा जिले के बनीखेत में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एनएच-154ए पर बजरी से लदे एक टिप्पर का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी से जा टकराया। हादसे में स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टिप्पर एनएच-154ए से गुजर रहा था कि अचानक तेज धमाके के साथ उसका टायर फट गया। टायर फटने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और टिप्पर सड़क किनारे खड़ी स्कूटी से टकरा गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे में स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन किसी के हताहत न होने से सभी ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उस समय स्कूटी के पास कोई व्यक्ति खड़ा होता या सड़क से गुजर रहा होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना के बाद स्कूटी मालिक और टिप्पर चालक के बीच आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया। इसी कारण पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई।
हालांकि इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे वाहनों की नियमित फिटनेस जांच, टायरों की स्थिति और ओवरलोडिंग की निगरानी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। हालांकि वाहन के ओवरलोड होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
#Chamba #Banikhet #NH154A #RoadAccident #Tipper #ScootyAccident #HimachalPradesh #ChambaNews #BreakingNews #AccidentNews #RoadSafety #HeavyVehicle #HimachalNews #PangiLiveNews #SurenderThakur #TrendingNews #SafetyFirst #BanikhetNews #ChambaUpdates #HimachalBreaking

बनीखेत में बड़ा हादसा टला: बजरी से लदे टिप्पर का टायर फटा, खड़ी स्कूटी को मारी टक्कर सुरेंद्र ठाकुर चंबा 05 अगस्त 2026 बनीखेत: चंबा जिले के बनीखेत में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एनएच-154ए पर बजरी से लदे एक टिप्पर का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी से जा टकराया। हादसे में स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टिप्पर एनएच-154ए से गुजर रहा था कि अचानक तेज धमाके के साथ उसका टायर फट गया। टायर फटने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और टिप्पर सड़क किनारे खड़ी स्कूटी से टकरा गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन किसी के हताहत न होने से सभी ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उस समय स्कूटी के पास कोई व्यक्ति खड़ा होता या सड़क से गुजर रहा होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद स्कूटी मालिक और टिप्पर चालक के बीच आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया। इसी कारण पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई। हालांकि इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे वाहनों की नियमित फिटनेस जांच, टायरों की स्थिति और ओवरलोडिंग की निगरानी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। हालांकि वाहन के ओवरलोड होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। #Chamba #Banikhet #NH154A #RoadAccident #Tipper #ScootyAccident #HimachalPradesh #ChambaNews #BreakingNews #AccidentNews #RoadSafety #HeavyVehicle #HimachalNews #PangiLiveNews #SurenderThakur #TrendingNews #SafetyFirst #BanikhetNews #ChambaUpdates #HimachalBreaking

Chamba, Chamba | Aug 5, 2026

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान की कुछ तस्वीर

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान की कुछ तस्वीर

Chamba, Chamba | Aug 5, 2026

पालमपुर : बैजनाथ के बीड़ में गद्दी सिप्पी उत्थान संस्था ने सम्मानित किए टीम सदस्य, दिया समाज सेवा का संदेश

पालमपुर : बैजनाथ के बीड़ में गद्दी सिप्पी उत्थान संस्था ने सम्मानित किए टीम सदस्य, दिया समाज सेवा का संदेश

Chamba, Chamba | Aug 5, 2026

>सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान: जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसरों के वेतन में 78% की बढ़ोतरी
>अनुबंध कर्मचारियों के लिए अहम अपडेट, नियमितीकरण को लेकर नई स्पष्टता
>हिमाचल के स्कूलों में बड़ा बदलाव: अब प्रार्थना सभा में रोज़ होगी 15 मिनट की पीटी
>15 अगस्त तक 15% डीए एरियर जारी करे सरकार, पेंशनर संयुक्त मोर्चा ने दी चेतावनी
>बिलासपुर में नशा मुक्त भारत अभियान, उपायुक्त राहुल कुमार ने युवाओं को किया जागरूक

#BreakingNews #HimachalPradesh #HimachalNews #LatestNews #CMSukhu #MedicalOfficers #SalaryHike #HealthDepartment #ContractEmployees #Regularization #EducationDepartment #SchoolNews #MorningAssembly #PhysicalTraining #Pensioners #DAArrears #Bilaspur #NashaMuktBharat #DrugFreeIndia #YouthAwareness #RahulKumar #GovernmentEmployees #EducationNews #HealthNews #IndiaNews

>सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान: जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसरों के वेतन में 78% की बढ़ोतरी >अनुबंध कर्मचारियों के लिए अहम अपडेट, नियमितीकरण को लेकर नई स्पष्टता >हिमाचल के स्कूलों में बड़ा बदलाव: अब प्रार्थना सभा में रोज़ होगी 15 मिनट की पीटी >15 अगस्त तक 15% डीए एरियर जारी करे सरकार, पेंशनर संयुक्त मोर्चा ने दी चेतावनी >बिलासपुर में नशा मुक्त भारत अभियान, उपायुक्त राहुल कुमार ने युवाओं को किया जागरूक #BreakingNews #HimachalPradesh #HimachalNews #LatestNews #CMSukhu #MedicalOfficers #SalaryHike #HealthDepartment #ContractEmployees #Regularization #EducationDepartment #SchoolNews #MorningAssembly #PhysicalTraining #Pensioners #DAArrears #Bilaspur #NashaMuktBharat #DrugFreeIndia #YouthAwareness #RahulKumar #GovernmentEmployees #EducationNews #HealthNews #IndiaNews

Chamba, Chamba | Aug 5, 2026

Chamba, Chamba | Aug 5, 2026

सोलन : डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती पर कवियों का संगम, पहाड़ी बोली की गूंज

सोलन : डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती पर कवियों का संगम, पहाड़ी बोली की गूंज

Chamba, Chamba | Aug 5, 2026

बिलासपुर : हिमाचल पेंशनरों का बड़ा ऐलान, मांगें पूरी नहीं हुईं तो बनेगी आंदोलन की रणनीति

बिलासपुर : हिमाचल पेंशनरों का बड़ा ऐलान, मांगें पूरी नहीं हुईं तो बनेगी आंदोलन की रणनीति

Chamba, Chamba | Aug 5, 2026

श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियों का उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल  ने किया निरीक्षण

हड़सर से डल झील मणिमहेश तक श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं का लिया जायजा

यात्रा मार्ग में छोटी क्षमता युक्त पानी की बोतलों तथा नमकीन आदि के छोटे पैकेटों की बिक्री प्रतिबंधित  

पर्यावरण संरक्षण के लिए दुकानदारों से किया सहयोग का आह्वान

चंबा, (भरमौर) अगस्त 5 Ajay Himachal News  

श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हड़सर गांव से डल झील मणिमहेश तक यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
उपायुक्त ने इस दौरान यात्रा मार्ग पर संचालित विभिन्न दुकानों का निरीक्षण करते हुए दुकानदारों से पर्यावरण संरक्षण तथा मणिमहेश घाटी की प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन में सहभागी बनकर प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग में छोटी क्षमता युक्त पानी की बोतलों तथा नमकीन आदि के छोटे पैकेटों की बिक्री प्रतिबंधित है। उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए कि क्षेत्र के अत्यंत संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र तथा मणिमहेश घाटी की प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के दृष्टिगत प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री न करें। इससे यात्रा मार्ग पर प्लास्टिक कचरे की रोकथाम के साथ स्थानीय जैव विविधता पर प्रतिकूल प्रभाव भी नहीं पड़ेगा और श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण उपलब्ध होगा। 
साथ में उन्होंने संपूर्ण यात्रा मार्ग पर बीड़ी, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री न करने के निर्देश भी दिए। 
मुकेश रेपस्वाल ने धनछो के समीप दुनाली में पैदल पुल और सड़क तथा सुंदरसी से ऊपर ग्लेशियर पॉइंट की मरम्मत को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।  
साथ  में  उन्होंने यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थानों पर रास्तों के निर्माण के लिए आवंटित निविदाओं के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के भी कहा।
उपायुक्त ने यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, ठहराव स्थलों, शौचालयों तथा कूड़ा-कचरा प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुकेश रेपसवाल ने श्री मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से यात्रा पर प्रस्थान करने से पूर्व अनिवार्य रूप से पंजीकरण करवाने तथा मौसम की जानकारी प्राप्त करने के उपरांत ही यात्रा शुरू करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है, इसलिए बिना पंजीकरण के यात्रा न करें।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा, उपमंडल दंडाधिकारी अजय कुमार, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित

श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियों का उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने किया निरीक्षण हड़सर से डल झील मणिमहेश तक श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं का लिया जायजा यात्रा मार्ग में छोटी क्षमता युक्त पानी की बोतलों तथा नमकीन आदि के छोटे पैकेटों की बिक्री प्रतिबंधित पर्यावरण संरक्षण के लिए दुकानदारों से किया सहयोग का आह्वान चंबा, (भरमौर) अगस्त 5 Ajay Himachal News श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हड़सर गांव से डल झील मणिमहेश तक यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने इस दौरान यात्रा मार्ग पर संचालित विभिन्न दुकानों का निरीक्षण करते हुए दुकानदारों से पर्यावरण संरक्षण तथा मणिमहेश घाटी की प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन में सहभागी बनकर प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग में छोटी क्षमता युक्त पानी की बोतलों तथा नमकीन आदि के छोटे पैकेटों की बिक्री प्रतिबंधित है। उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए कि क्षेत्र के अत्यंत संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र तथा मणिमहेश घाटी की प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के दृष्टिगत प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री न करें। इससे यात्रा मार्ग पर प्लास्टिक कचरे की रोकथाम के साथ स्थानीय जैव विविधता पर प्रतिकूल प्रभाव भी नहीं पड़ेगा और श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण उपलब्ध होगा। साथ में उन्होंने संपूर्ण यात्रा मार्ग पर बीड़ी, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री न करने के निर्देश भी दिए। मुकेश रेपस्वाल ने धनछो के समीप दुनाली में पैदल पुल और सड़क तथा सुंदरसी से ऊपर ग्लेशियर पॉइंट की मरम्मत को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ में उन्होंने यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थानों पर रास्तों के निर्माण के लिए आवंटित निविदाओं के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के भी कहा। उपायुक्त ने यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, ठहराव स्थलों, शौचालयों तथा कूड़ा-कचरा प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुकेश रेपसवाल ने श्री मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से यात्रा पर प्रस्थान करने से पूर्व अनिवार्य रूप से पंजीकरण करवाने तथा मौसम की जानकारी प्राप्त करने के उपरांत ही यात्रा शुरू करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है, इसलिए बिना पंजीकरण के यात्रा न करें। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा, उपमंडल दंडाधिकारी अजय कुमार, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित

Chamba, Chamba | Aug 5, 2026