Him Drishti TV Chamba
#मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के चुराह दौरे को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से तैय्यार के शॉट्स।
बाइट: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव यशवंत सिंह खन्ना की बाइट।
एंकर:
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 4 नवंबर को चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री इस दौरान चुराह विधानसभा क्षेत्र में रात्रि ठहराव भी करेंगे और क्षेत्र की समस्याओं को नजदीक से जानने के साथ ही लोगों से सीधा संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
वॉयस ओवर,
#इस संबंध में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव यशवंत सिंह खन्ना ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का 4 नवंबर को चुराह विधानसभा क्षेत्र का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरे को लेकर पार्टी की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि चुराह क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों की समस्याएं और लोगों की मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएंगी, ताकि उनका समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इसके लिए क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर मांग पत्र भी तैयार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान चुराह विधानसभा क्षेत्र में रात्रि ठहराव करेंगे। इस दौरान वह क्षेत्र की परिस्थितियों और विकास कार्यों की जानकारी लेने के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं से भी रूबरू होंगे। ऐसे में मुख्यमंत्री का यह दौरा चुराह क्षेत्र के विकास और लंबित समस्याओं के समाधान के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बाइट: यशवंत सिंह खन्ना, प्रदेश महासचिव, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी।
Chamba, Chamba | Oct 31, 2026