मिनर्वा पब्लिक स्कूल सलूणी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित, मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित
Suneel Pahadi ✍️
सलूणी (चंबा): मिनर्वा पब्लिक स्कूल सलूणी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सलूणी पंचायत प्रधान श्री मदन मोहन शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर खरल पंचायत प्रधान देसराज वर्मा, खेमराज और संदीप ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन में मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पहाड़ी न्यूज़ | सुनील पहाड़ी
#Salooni #MinervaPublicSchool #ChambaNews #PahadiNews
Chamba, Chamba | Oct 31, 2026